CGPSC Peon Exam 2022: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने भृत्य भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 25 सितंबर 2022 को होगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जारी परीक्षा कार्यक्रम चेक कर सकते हैं।
परीक्षा का आयोजन एक ही पाली में किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी। परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें रजिस्टर्ड डाक के जरिए एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।
बता दें कि कुल 91 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 8 जून 2022 से शुरू होकर 2 जुलाई 2022 तक चली थी।
इन पदों के लिए अधिकतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास मांगी गई थी। वहीं आवेदक की अधिकतम उम्र 35 वर्ष निर्धारित की गई थी। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को अधिकतम उम्र सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई थी।
वहीं आयोग ने सहायक अनुसंधान अधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक (रेडियो) इंटरव्यू का एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए साक्षात्कार कार्यक्रम को चेक कर सकते हैं। इंटरव्यू 17 अगस्त 2022 और 18 अगस्त 2022 को किया जाएगा।
How to Check CGPSC Peon Exam 2022 Schedule: ऐसे चेक करें परीक्षा कार्यक्रम
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए EXAM SCHEDULE – PEON (GENERAL ADMINISTRATION DEPT. & CGPSC) EXAM-2022 के लिंक पर क्लिक करें।
3.परीक्षा शेड्यूल आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
4.अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।
