CGPSC Model Answer Key 2022: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने बॉयलर इंस्पेक्टर, होम्योपैथी मेडिकल ऑफिसर, डेंटल सर्जन और सहायक क्षेत्रीय प्रिवाहन अधिकारी और परिवहन उप निदेशक परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in के जरिए आंसर-की चेक कर सकते हैं।

अभ्यर्थी जारी प्रोविजनल आंसर-की पर 22 जुलाई 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।

डेंटल फिजिशियन के 44 पदों और बॉयलर इंस्पेक्टर के 2 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 15 जुलाई 2022 को किया गया था। बॉयलर इंस्पेक्टर परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया था। पहली पाली में पेपर 1 परीक्षा सुबह 10 बजे से 11 बजे तक और दूसरी पाली में पेपर 2 परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चली थी।

डेंटल फिजिशियन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 फरवरी 2022 से 11 मार्च 2022 तक चली थी। इन पदों के लिए अधिकतम शैक्षणिक योग्यता बीडीएस की डिग्री मांगी गई थी। वहीं बॉयलर इंस्पेक्टर पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 5 मई 2022 से 3 जून 2022 तक चली थी। इन पदों के लिए संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री मांगी गई थी।

CGPSC Model Answer Key 2022 How to Check: ऐसे चेक करें आंसर-की

1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए MODEL ANSWER OF ARTO-TSI (TECH.), BOILER INSPECTOR, HOMOEOPATHY MEDICAL OFFICER , DENTAL SURGEON EXAM-2022 (15-07-2022) के लिंक पर क्लिक करें।
3.अब संबंधित परीक्षा के लिए आंसर-की पर क्लिक करें।
4.आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।