BSSC Mines Inspector Result 2022 Declared: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने माइन्स इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
BSSC Mines Inspector Exam 2022: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
आयोग द्वारा माइन्स इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 10 मई और 11 मई 2022 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को फिर काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। जिसके बाद कुल 92 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
How to check BSSC Mines Inspector Final Result 2022
स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिख रहे ‘Click Here to View Result of वि० स० 01/2021, पद – खान निरीक्षक(अराजपत्रित)’ के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब आपके सामने रिजल्ट का पीडीएफ खुल जाएगा।
स्टेप 4: उम्मीदवार रिजल्ट पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
BSSC Mines Inspector Recruitment 2022: इतने पदों पर भर्ती
आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से बिहार में माइन्स इंस्पेक्टर के 100 पदों पर भर्ती की जानी है। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 41 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 11 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 19 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए 3 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 15 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 1 पद शामिल हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।