BSF Head Constable Recruitment 2022: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने हेड कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी BSF Head Constable Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

BSF Head Constable Vacancy 2022: कितने पद खाली?

आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से सीमा सुरक्षा बल में हेड कांस्टेबल के 1312 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) के 982 पद और हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) के 330 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 4 के तहत 25500 रुपए से 81100 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

BSF Head Constable Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

सीमा सुरक्षा बल में हेड कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल तय की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित विषय में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। ‌बता दें कि फिजिक्स,‌केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स विषयों से न्यूनतम 60% अंकों के साथ 12वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं।

BSF Head Constable Application: इस तारीख से करें अप्लाई

सीमा सुरक्षा बल में हेड कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर 20 अगस्त से 19 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।