Sarkari Naukri 2022: हेल्थ, मेडिकल एंड फैमिली वेलफेयर डिपार्टमेंट, आंध्र प्रदेश ने मिड लेवल हेल्थ प्रोवाइडर (MLHP) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी AP CFW Recruitment 2022 के लिए 22 अगस्त 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट cfw.ap.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 अगस्त से शुरू की गई है।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से मिडल लेवल हेल्थ प्रोवाइडर के 1681 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा सितंबर के पहले सप्ताह में आयोजित किए जाने की संभावना है। इस परीक्षा में 200 सवाल पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए 180 मिनट का समय दिया जाएगा।
Sarkari Naukri Notification 2022: क्या होनी चाहिए योग्यता?
आंध्र प्रदेश में मिड लेवल हेल्थ प्रोवाइडर पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास नर्सिंग में B.Sc की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 35 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
Govt Job 2022: इतना देना होगा शुल्क
इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 25000 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cfw.ap.nic.in पर 22 अगस्त 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपए और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 300 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।