AFMS Recruitment 2022: आर्म्ड फोर्स मेडिकल सर्विसेज (AFMS) ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) मेडिकल ऑफिसर (MO) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी AFMS Medical Officer Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट amcsscentry.org के माध्यम से 18 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
AFMS MO Vacancy: इतने पदों पर भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से मेडिकल ऑफिसर के कुल 420 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, महिलाओं के लिए 42 पद और पुरुषों के लिए 378 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन इंटरव्यू, फिजिकल और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। यह इंटरव्यू 27 सितंबर 2022 को आर्मी हॉस्पिटल, दिल्ली कैंट में आयोजित किए जाने की संभावना है।
AFMS MO Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता?
मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से मेडिकल डिग्री होनी चाहिए। साथ ही स्टेट मेडिकल काउंसिल / एनएमसी / एमसीआई में परमानेंट रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। इसके अलावा एमबीबीएस डिग्री रखने वाले अभ्यर्थियों की आयु 30 साल और पीजी डिग्री रखने वालों की आयु 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
AFMS MO Application: इतना देना होगा शुल्क
योग्य अभ्यर्थी AFMS MO Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 200 रुपए शुल्क भी जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।