अंकिता देशकर

अंबाला में बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त है। मौसमी नदियों में बाढ़ की वजह से शहर थम गया है। कई आवासीय इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति नजर आ रही है। इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन्हें अंबाला का बताकर दावा किया जा रहा है कि एक मगरमच्छ आवासीय इलाके में घुस गया। हमनें अपनी पड़ताल में पाया कि पानी में मगरमच्छ वाला एक वीडियो मध्य प्रदेश के शिवनेरी का है तो दूसरा गुजरात के वडोदरा का है। दोनों ही वीडियो पुराने हैं।

क्या हो रहा है वायरल?

वीडियो 1:

ट्विटर यूजर Jaswinder Singh Bisla ने पानी से भरी सड़क पर मगरमच्छ वाला वायरल वीडियो शेयर किया।

इस पोस्ट का आर्काइव वर्जन देखें।

fact check, viral video

दूसरे यूजर्स भी यही वीडियो शेयर कर रहे हैं। देखें कुछ पोस्ट…

वीडियो 2:

इसी दावे के साथ एक और वीडियो धड़ल्ले से साझा किया जा रहा है, जिसमें मगरमच्छ के आसपास कुछ लोग दिख रहे हैं। ट्विटर यूजर Chandigarh Story ने वायरल वीडियो शेयर किया।

इस पोस्ट का आर्काइव वर्जन देखें।

कुछ अन्य यूजर्स भी इस वीडियो को इसी दावे के साथ शेयर कर रहे हैं। देखें…

जांच पड़ताल:

वीडियो 1:

हमने वीडियो डाउनलोड करके और कुछ कीफ़्रेम प्राप्त करने के लिए इसे InVid टूल में सबमिट करके जांच शुरू की। हमने कीफ्रेम्स पर गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। इससे हमें jantaserishta.com पर प्रकाशित एक लेख मिला।

इस लेख में एक ट्वीट भी लगाया गया था…देखें

साल 2022 के इस ट्वीट में बताया गया है कि वीडियो मध्य प्रदेश के शिवपुरी का है। हमें एक यूट्यूब वीडियो भी मिला जिससे पुष्टि हुई कि यह वीडियो शिवपुरी का ही है।

हमें इस घटना के बारे में हिंदुस्तान टाइम्स में 16 अगस्त, 2022 को प्रकाशित एक रिपोर्ट भी मिली। इस रिपोर्ट में बताया गया है: ”माधव राष्ट्रीय उद्यान की बचाव टीम द्वारा एक घंटे के प्रयास के बाद मगरमच्छ को बचाया गया। आठ फुट लंबे इस जीव को आखिरकार सांख्य सागर झील में छोड़ दिया गया। दरअअसल, मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में रविवार सुबह एक मगरमच्छ के आवासीय कॉलोनी में घुसने से दहशत फैल गई। रविवार तड़के पुराने बस स्टैंड के पास एक कॉलोनी में मगरमच्छ देखा गया, जिसके बाद अधिकारियों को सूचित किया गया था”।

हमें तीन साल पहले एनडीटीवी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो का लिंक भी मिला।

वीडियो 4 अगस्त, 2019 को अपलोड किया गया था। वीडियो के विवरण में लिखा गया है: भारी बारिश से प्रभावित, गुजरात के वडोदरा में इस सप्ताह एक नाटकीय घटनाक्रम देखा गया। एक मगरमच्छ को रेस्क्यू किया गया। दरअसल, वडोदरा में रिकॉर्ड बारिश के बाद चार लोगों की मौत हो गई और हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। 24 घंटे में शहर में 500 मिलीमीटर बारिश हुई। उफनती नदियों ने मगरमच्छ जैसे जीवों को सड़क पर ला दिया’।

हमें टाइम्स ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर एक रिपोर्ट और वीडियो भी मिला…इस खबर में उल्लेख किया गया है: ‘एनडीआरएफ और वन विभाग के अधिकारियों के संयुक्त प्रयास से करीब 10 फीट लंबे मगरमच्छ को बचाया गया। यह एक रेजिडेंशियल इलाके में आ गया था। पूरे क्षेत्र में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव और कूड़ा जमा हो गया है’।

निष्कर्ष: मध्य प्रदेश के शिवपुरी और गुजरात के वडोदरा के पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारी बारिश के बीच हरियाणा के अंबाला में मगरमच्छ घुस रहे हैं।

(सोर्स-लाइटहाउस जर्नलिज्म)