MS Dhoni Net Worth: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) दुनिया के तीसरे सबसे अमीर क्रिकेटर हैं। उनका नेट वर्थ 113 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। 15 अगस्त 2020 को धोनी ने क्रिकेट के सभी प्रारुप से संन्यास ले लिया था। हालांकि वह अब भी इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं।

दुनिया के सबसे धनी क्रिकेटर की सूची में टॉप पर सचिन तेंदुलकर हैं। उनका नेटवर्थ 170 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। वहीं सूची में दूसरे स्थान पर विराट कोहली हैं, जिनका नेट वर्थ 127 मिलियन डॉलर बताया गया है।

Caknowledge.com की रिपोर्ट के मुताबिक, धोनी हर महीने करीब 4 करोड़ रुपये और हर साल करीब 50 करोड़ रुपये कमाते हैं। WION ने 2021 की अपनी रिपोर्ट में धोनी की कुल संपत्ति की कीमत 819 करोड़ रुपये बतायी थी।

एमएस धोनी ने कई ब्रांडों को एंडोर्स किया है। वह आठ वर्षों तक रीबॉक के ब्रांड एंबेसडर रहे। वह ISL football club Chennaiyan FC के को-ओनर भी हैं। 2018 में धोनी को फोर्ब्स की दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीटों की सूची में जगह मिली थी।

Continue reading this story with Jansatta premium subscription
Already a subscriber? Sign in करें

विज्ञापन के लिए लेते हैं 6 करोड़ रु

2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने और 2022 में आईपीएल की चेन्नई सुपर किंग्स टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी ब्रांड एंडोर्समेंट से जमकर कमा रहे हैं।

अप्रैल 2022 में प्रकाशित फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर 2021 तक धोनी लगभग लगभग 28 ब्रांडों एंडोर्स करते थे। वर्तमान में वह 33 ब्रांड्स के साथ जुड़े हैं, जिसमें स्टार इंडिया, सनफीस्ट यिप्पी!, बूस्ट, कैडबरी ओरियो और मास्टरकार्ड जैसे बड़े नाम शामिल हैं। धोनी ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए सालाना 3.5 रुपये से 6 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं।

डफ एंड फेल्प्स सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट-2021 के अनुसार, CY2021 (कैलेंडर ईयर2021) में धोनी का ओवर ऑल वैल्यूएशन 61.2 मिलियन डॉलर था।

पैसों से पैसा कैसे बनाते हैं धोनी?

धोनी ने कम से कम 7 कंपनियों में अपना पैसा निवेश किया है। इस साल शुरुआत में उन्होंने ड्रोन कंपनी गरुड़ एयरोस्पेस में निवेश किया था। इसके अलवा उन्होंने Cars24, Khatabook, 7InkBrews, HomeLane जैसी कंपनियों में भी निवेश किया है। रांची के एक होटल ‘होटल माही रेजीडेंसी’ में भी धोनी का पैसा लगा है। धोनी SportsFit नाम से एक जिम चेन भी चलाते हैं, जिसमें उनके बिजनेस पार्टनर अरुण पाण्डेय हैं। SportsFit के देशभर में 200 जिम हैं।

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा विशेष समाचार (Jansattaspecial News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 16-11-2022 at 11:26 IST