राज्यसभा की 56 सीटें खाली हो रही हैं। 15 राज्यों की इन सीटों पर 27 फरवरी को चुनाव होना है। 56 सीटों के लिए कुल 59 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है।
चुनावी संबंधी डेटा का एनालिसिस करने वाली संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने 58 उम्मीदवारों के शपथ पत्र का विश्लेषण किया है।
कर्नाटक से चुनाव लड़ने वाले एक उम्मीदवार जी.सी. चंद्रशेखर (कांग्रेस) के शपथ पत्र का विश्लेषण नहीं किया गया है, क्योंकि एडीआर को शपथ पत्र स्पष्ट नहीं लगा।
राज्य | सीटों की संख्या | चुनाव लड़ने वाली उम्मीदवारों की संख्या |
हिमाचल प्रदेश | 1 | 2 |
कर्नाटक | 4 | 4 |
उत्तर प्रदेश | 10 | 11 |
आंध्र प्रदेश | 3 | 3 |
बिहार | 6 | 6 |
छत्तीसगढ़ | 1 | 1 |
गुजरात | 4 | 4 |
हरियाणा | 1 | 1 |
मध्य प्रदेश | 5 | 5 |
महाराष्ट्र | 6 | 6 |
तेलंगाना | 3 | 3 |
उत्तराखंड | 1 | 1 |
पश्चिम बंगाल | 5 | 5 |
उड़िसा | 3 | 3 |
राजस्थान | 3 | 3 |
कुल | 56 | 58 |
उम्मीदवारों की औसत संपत्ति
राज्यसभा उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 127.81 करोड़ रुपये है। भाजपा और कांग्रेस में तुलना करें तो उम्मीदवारों की औसत संपत्ति के मामले में कांग्रेस आगे है।
पार्टी | उम्मीदवारों की संख्या | उम्मीदवारों की औसत संपत्ति (₹) |
भाजपा | 30 | 44.15 करोड़ |
कांग्रेस | 9 | 244.50 करोड़ |
तृणमूल कांग्रेस | 4 | 23.44 करोड़ |
सपा | 3 | 531.17 करोड़ |
YSRCP | 3 | 201.19 करोड़ |
बीजेडी | 2 | 11.97 करोड़ |
आरजेडी | 2 | 2.40 करोड़ |
21 प्रतिशत उम्मीदवार अरबपति
ADR के विश्लेषण से पता चलता है कि राज्यसभा के लिए पर्चा दाखिल करने वाले उम्मीदवारों में से 21 प्रतिशत अरबपति हैं, यानी 58 में से 12 उम्मीदवार अरबपति हैं।
दल | उम्मीदवार | अरबपति उम्मीदवार | प्रतिशत |
भाजपा | 30 | 4 | 13% |
कांग्रेस | 9 | 2 | 22% |
वाईएसआर कांग्रेस | 3 | 2 | 67% |
सपा | 3 | 1 | 33% |
एसएचएस | 1 | 1 | 100% |
एनसीपी | 1 | 1 | 100% |
जेडीएस | 1 | 1 | 100% |
कुल | 58 | 12 | 21% |
अधिकतम संपत्ति वाले राज्यसभा उम्मीदवार
हिमाचल से कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी सबसे अमीर कैंडिडेट हैं। देखें टॉप तीन धनवान उम्मीदवारों की लिस्ट:
नाम | राज्य | दल | चल संपत्ति (₹) | अचल संपत्ति (₹) | कुल (₹) |
अभिषेक मनु सिंघवी | हिमाचल | कांग्रेस | 14,58,32,49,466 | 4,14,00,00,000 | 18,72,32,49,466 |
जया बच्चन | उत्तर प्रदेश | सपा | 8,49,11,62,397 | 7,29,77,00,000 | 15,78,88,62,397 |
कुपेंद्र रेड्डी | कर्नाटक | जेडीएस | 5,33,44,96,367 | 3,38,27,73,190 | 8,71,72,69,557 |
किस राज्य से सबसे ज्यादा अरबपति उम्मीदवार?
राज्यसभा के लिए सबसे ज्यादा (3) अरबपति उम्मीदवार उत्तर प्रदेश से हैं।
राज्य | उम्मीदवार | अरबपति उम्मीदवार | प्रतिशत |
उत्तर प्रदेश | 11 | 3 | 27% |
महाराष्ट्र | 6 | 2 | 33% |
आंध्र प्रदेश | 3 | 2 | 67% |
कर्नाटक | 4 | 1 | 25% |
तेलंगाना | 3 | 1 | 33% |
ओडिशा | 3 | 1 | 33% |
हिमाचल | 2 | 1 | 50% |
गुजरात | 4 | 1 | 25% |
उम्मीदवारों द्वारा घोषिण आपराधिक मामले (दलवार)
राज्यसभा के 58 उम्मीदवारों में से 21 यानी 36 प्रतिशत ने बताया है कि उनके खिलाफ आपराधिक मामले चल रहे हैं। वहीं करीब 10 यानी 17 प्रतिशत ने घोषित किया है कि उनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले चल रहे हैं।
पार्टी | उम्मीदवार | आपराधिक मामले घोषित करने वाले उम्मीदवार | प्रतिशत |
भाजपा | 30 | 8 | 27% |
कांग्रेस | 9 | 6 | 67% |
तृणमूल कांग्रेस | 4 | 1 | 25% |
सपा | 3 | 2 | 67% |
YSRCP | 3 | 1 | 33% |
आरजेडी | 2 | 1 | 50% |
बीजेडी | 2 | 1 | 50% |
उम्मीदवारों द्वारा घोषिण आपराधिक मामले (राज्यवार)
राज्य | उम्मीदवार | आपराधिक मामले घोषित करने वाले उम्मीदवार | प्रतिशत |
उत्तर प्रदेश | 11 | 4 | 36% |
बिहार | 6 | 2 | 33% |
महाराष्ट्र | 6 | 2 | 33% |
मध्य प्रदेश | 5 | 1 | 20% |
पश्चिम बंगाल | 5 | 2 | 40% |
कर्नाटक | 4 | 1 | 25% |
तेलंगाना | 3 | 3 | 100% |
राजस्थान | 3 | 2 | 67% |
आंध्र प्रदेश | 3 | 1 | 33% |
ओडिशा | 3 | 1 | 33% |
हिमाचल | 2 | 2 | 100% |