Nirav Modi News: भगोड़े नीरव मोदी को लंदन में एक और बड़ा झटका लगा है। लंदन की हाई कोर्ट आफ जस्टिस की किंग बेंच डिवीजन ने एक बार फिर उसकी जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है। ये 10वीं बार है जब उसकी बेल एप्लीकेशन को अदालत ने स्वीकार नहीं किया। अब कोर्ट के इस आदेश को भारत सरकार की एक और बड़ी कूटनीतिक जीत माना जा रहा है क्योंकि भारत की तरफ से पेश हुए वकीलों ने साफ कर दिया था कि अगर नीरव मोदी को जमाना दी जाती है तो वो एक बार फिर भाग सकता है।

जानकारी के लिए बता दें कि नीरव मोदी 19 मार्च 2019 से ब्रिटेन की एक जेल में बंद चल रहा है। उसने 6498.20 करोड़ रुपए के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में बड़ी भूमिका निभाई थी। विस्तृत जांच के बाद उसे एक फरार आर्थिक अपराधी घोषित कर दिया गया था।

यहां पर समझने वाली बात यह भी है कि नीरव मोदी का भारत आने का रास्ता और ज्यादा साफ हो चुका है। ऐसा इसलिए क्योंकि यूके की हाईकोर्ट ने पहले ही भारत सरकार के पक्ष में अपना फैसला सुनाया था, यूके की अदालत ने नीरज के प्रत्यर्पण को हरी झंडी दिखा दी थी। ऐसे में अब जब एक बार फिर नीरव को झटका लगा है, माना जा रहा है कि भारत उसके प्रत्यर्पण के एक कदम और करीब पहुंच चुकी है।

वैसे इस पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में मुख्य आरोपी तो मेहुल चौकसी है जो वर्तमान में बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया है। 12 अप्रैल को ही उसे बेल्जियम के एक अस्पताल से अरेस्ट कर लिया गया था। उसे भी भारत लाने की तैयारी है, लगातार कानूनी रास्ते तलाशे से जा रहे हैं। मेहुल चोकसी पर पंजाब नेशनल बैंक का 13 हजार करोड़ रुपये का गबन करके भागने के संगीन आरोप हैं। चोकसी वित्तीय घोटाला करके भारत से भाग गया था। चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए भारत सरकार ने अनुरोध किया था, जिसके चलते बेल्जियम में भगोड़े चोकसी पर एक्शन लिया गया है।

ये भी पढ़ें- आजादी के तुरंत बाद जब भारत को मिला धोखा