Who is General Ashok Raj Sigdel: नेपाल में जेन-जी के अचानक विद्रोह के बाद देश में भारी अशांति फैल गई। हालात इतने बिगड़ गए कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। देश में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई, इसलिए सेना को हालात संभालने के लिए आगे आना पड़ा। अब सेना ने पूरे देश की जिम्मेदारी अपने हाथ में ले ली है। अब सब की नजरें सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल पर टिकी हैं, जो इस मुश्किल समय में नेपाल को शांति और स्थिरता की ओर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।

देश के नाम संबोधन में आर्मी चीफ अशोक राज सिगडेल ने कहा, “हम प्रदर्शन करने वाले युवाओं से अपील करते हैं कि वे अपना विरोध रोकें और देश के लिए शांति से बातचीत करने आगे आएं।” सेना प्रमुख ने कहा, “हमें इस मुश्किल हालात को ठीक करना है और देश की ऐतिहासिक जगहों, सार्वजनिक और निजी संपत्तियों की रक्षा करनी है। साथ ही, आम लोगों और विदेशी दूतावासों की सुरक्षा भी जरूरी है।”

अशोक राज सिगडेल कौन हैं?

जनरल सिगडेल का जन्म 1 फरवरी 1967 को नेपाल में हुआ था। सिगडेल पांच भाई-बहन हैं। सिगडेल 1986 में सेना में शामिल हुए थे। उन्होंने शिवपुरी के आर्मी कमांड एंड स्टाफ कॉलेज और चीन के राष्ट्रीय नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। इसके अलावा, उन्होंने भारत से सिगडेल ने डिफेंस मैनेजमेंट कोर्स भी किया। त्रिभुवन विश्वविद्यालय से सिगडेल ने मास्टर डिग्री हासिल की है।

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश, अब नेपाल, अगला कौन?

वे एक पेशेवर और अनुभवी सैन्य अधिकारी हैं। सिगडेल ने यूगोस्लाविया, ताजिकिस्तान और लाइबेरिया में संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशनों में काम किया है। वे सेना में चीफ ऑफ जनरल स्टाफ, एक्टिंग चीफ ऑफ स्टाफ और मास्टर जनरल ऑफ ऑर्डनेंस जैसे कई अहम पदों पर भी रह चुके हैं। कोविड-19 महामारी के समय सिगडेल ने नेपाल के कोविड संकट प्रबंधन केंद्र (CCMC) के सचिव के रूप में काम किया। सिगडेल को सैनिक दीर्घ सेवा पट्टा, सुप्रबल जनसेवा श्री और दो बार चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन मेडल से सम्मानित किया गया है। दिसंबर 2024 में भारत की यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिगडेल को भारतीय सेना के मानद जनरल की उपाधि दी।

ये भी पढ़ें: नेपाल के पास क्यों नहीं है नोट छापने की मशीन