भारत का नाम जब भी इंटरनैशनल प्लेटफॉर्म पर मशहूर होता है तो हर भारतीय को गर्व होता है। चाहे वह क्रिकेट टीम का मैच जीतना हो या किसी अन्य खिलाड़ी द्वारा कोई अहम चैम्पियनशिप जीतना। लेकिन इस बार एक लड़की ने भारत को गर्व महसूस कराया है वह भी एक इंटरनैशनल टैलेंट हंट शो में। अरब गॉट टैलेंट में एक लड़की ने बॉलिवुड के गानों पर थिरककर जजों को भी हैरान कर दिया। इतना ही नहीं अॉडियंस ने भी लड़की द्वारा चुने गए गानों और उसके डांस को खूब पसंद किया।
फिलहाल यह तो साफ नहीं हो पाया कि लड़की भारतीय मूल की थी या नहीं, लेकिन यह पता जरूर चल गया कि वह बॉलिवुड के गानों की दीवानी थी। लड़की ने बेहद खूबसूरत तरीके से बॉलिवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने के आजा नचले और आयो रे म्हारो ढोलना पर जमकर डांस किया, जिससे शो के जज भी उसकी तारीफ किए बगैर नहीं रह पाए। इससे पहले जजों ने उससे पूछा था कि वह किस पर डांस करेगी, तो लड़की ने चेहरे पर मुस्कुराहट के साथ कहा-क्लासिकल हिंदी। लड़की के इस जवाब को अॉडियंस ने तालियों के रूप में पसंद किया।
इसके बाद लड़की के डांस किया और सबको अपनी तारीफ करने पर मजबूर कर दिया। जजों ने खुश होकर उसकी परफॉर्मेंस को शानदार बताया। जब जजों ने उससे पूछा कि उसने अरबी गानों को छोड़कर हिंदी गानों पर डांस करने का फैसला क्यों किया, तो लड़की ने कहा कि ब़ॉलिवुड के गाने बेहद मधुर होते हैं और इससे उसे अपने डांस मूव्स को सेट करने में मदद मिली।
आप भी वीडियो में देखिए इस लड़की ने कैसे जजों को अपने डांस मूव्स से हैरान कर दिया ः