अमेरिका में हाल ही में हुए राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जीत हासिल की है। उन्होंने डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस को हराया। अमेरिकी चुनाव परिणामों के बाद एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद उत्तेजित एक महिला ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी।

महिला ने चुनाव की रात अपने पिता की बर्फ काटने वाली कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी । न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि 33 वर्षीय कोरी बर्क को ताली बजाते और मुस्कुराते हुए पाया और वह अपने पिता के खून से लथपथ थी। यह घटना उसी रात हुई जिस रात डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति चुने गए थे।

पुलिस रिपोर्ट बताती है कि बर्क चुनाव के नतीजों से परेशान थी और उसने कथित तौर पर अपने पिता पर हमला किया क्योंकि उन्होंने लाइट बंद करने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद बात झगड़े तक बढ़ गई जहां बर्क ने अपने पिता को घायल करने के लिए बर्फ काटने वाली कुल्हाड़ी का इस्तेमाल किया।

US Election: पिता पर कुल्हाड़ी से हमला किया, गला घोंटा और फिर काटा

आरोप-पत्रों के अनुसार, बर्क ने अपने पिता पर बर्फ़ काटने वाली कुल्हाड़ी से हमला किया, उनका गला घोंटा और उन्हें काटा। पुलिस ने बताया कि वह खून से लथपथ थी, मुस्कुरा रही थी और ताली बजा रही थी। न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के अनुसार, दस्तावेज़ों में यह भी आरोप लगाया गया है कि बर्क ने अपने कामों को ‘मुक्ति का कार्य’ बताया था।

बर्क ने पुलिस को बताया कि उसके पिता के साथ उसके रिश्ते तनावपूर्ण थे। उसने कहा कि ट्रंप की जीत ने उसे परेशान कर दिया और वह ब्रेकिंग पॉइंट तक पहुंच गयी।

ट्रंप की जीत से हुआ एलन मस्क को भारी नुकसान, 1 लाख से ज्यादा यूजर्स ने छोड़ा X का प्लेटफॉर्म

America Election Result: खून से लथपथ महिला ने पुलिस को दिया बयान

बर्क एक अंतरिक्ष रॉकेट कार्यक्रम के लिए ब्लू ओरिजिन कंपनी में प्रोग्राम मैनेजर थी। पुलिस रिपोर्ट बताती है कि बर्क ने अपने पिता की हत्या करना कबूल किया है। अधिकारियों के अनुसार, बर्क ने कहा कि हत्या आज ही होनी थी और इसका उद्देश्य लोगों का अपने माता-पिता के प्रति लगाव बदलने में मदद करना था। बयान के समय वह अपने पिता के खून से लथपथ थी।

जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो बर्क घर से बाहर निकली और उसके हाथ और चेहरा खून से लथपथ था। हालांकि, उसने कहा कि उसे नहीं पता कि खून कहां से आया या किसने खिड़कियां तोड़ी। बाद में उसने अपने पिता के साथ लाइट को लेकर हुए विवाद का वर्णन किया।

आखिरकार, उसने बताया कि क्या हुआ था, और एक अधिकारी से फुसफुसाकर कहा, ‘मैंने उन्हें मार डाला। आरोप-पत्र के अनुसार बर्क पर फर्स्ट-डिग्री मर्डर का आरोप लगाया गया है। फिलहाल वह 2 मिलियन डॉलर की जमानत पर रखा गया है।