Donald Trump Inaugration Updates: अमेरिका में एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप का शासन शुरू होने गया। शपथ ग्रहण के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले संबोधन में कहा कि अमेरिका का स्वर्णिम युग अब से शुरू होता है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मैं अमेरिका को सर्वोपरि रखूंगा।
राष्ट्रपति ट्रंप ने हत्या प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि ईश्वर ने उन्हें अमेरिका को फिर से महान बनाने के लिए’ जीवन दान दिया। अमेरिका की चुनौतियों का ‘सफाया’ कर दिया जाएगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की कि वे अवैध इमिग्रेशन पर नकेल कसेंगे। उन्होंने कहा कि वे देश की दक्षिणी सीमा पर आपातकाल लगाएंगे। अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी न्याय विभाग का क्रूर, हिंसक और अनुचित हथियारीकरण समाप्त हो जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता एक गर्वित, समृद्ध और स्वतंत्र राष्ट्र का निर्माण करना होगी।
डोनाल्ड ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह भारतीय समय अनुसार रात साढ़े 10 बजे होने जा रहा है। इस बार बाहर नहीं बल्कि कैपिटल हिल के अंदर ही शपथ का कार्यक्रम रखा गया है।
अमेरिका को आज अपना नया राष्ट्रपति मिलने वाला है। डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार शपथ लेने जा रहे हैं, 140 सालों बाद ऐसा हो रहा है जब एक चुनाव हारने के बाद कोई दूसरा शख्स फिर राष्ट्रपति की कुर्सी पर विराजमान होगा।