ब्रिटेन के सबसे बुजुर्ग शख्स जॉन टिनिसवुड ने हाल ही में 26 अगस्त को अपना 111वां जन्मदिन मनाया है। उनका जन्म 1912 में लिवरपूल में हुआ था। टिनिसवुड को किंग चार्ल्स III और रानी कैमिला की ओर से जन्मदिन पर एक खास कार्ड भेजा गया था। सौ साल के जॉन फिलहाल साउथपोर्ट के केयर होम में रहते हैं। हर किसी को उनकी उम्र के बारे में जानकर हैरानी होती है। यकीन करना मुश्किल है कि इस दौर में कोई शख्स 111 साल का है और वह स्वस्थ है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर उनकी लंबी उम्र का क्या राज है।

बीबीसी से बातचीत के दौरान जॉन ने कहा कि वे हर चीज़ में संयम बरतते हैं। वे व्यायाम करने से लेकर लिखने और सुनने में भी संयम रखते हैं। रिपोर्ट के अनुसार वे बुजुर्ग होने के बाद भी एक्टिव दिखे। उन्होंने बीबीसी को बताया, मैं बूढ़ा महसूस नहीं करता। मैं अपने दोस्तों के साथ रहता हूं।” दरअसल, बीबीसी ने सोमवार को टिनिसवुड के 111वें जन्मदिन सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया। उनका जन्मदिन केयर होम में मनाया गया था। जन्मदिन समारोह में टिनिसवुड का परिवार मौदूज था। इस मौके पर उनकी बेटी, पोते और पोतियां काफी खुश दिखे।

लोगों ने जन्मदिन की दी बधाई

बीबीसी की इस पोस्ट पर एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ”जॉन शानदार हैं और बहुत अच्छा कर रहे हैं। उनके पास एक अच्छा रवैया है। इसके साथ ही जिंदगी के प्रति उतना ही उत्साह है। मुझे लगता है कि उनकी लंबी उम्र का राज व्यायाम और खुशी है।” एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, “111?! वाह! जॉन काफी अद्भुत दिखते हैं। उनके चहरे पर काफी तेज है!जन्मदिन मुबारक हो जॉन।”

गौरतलब है कि वेनेजुएला की नागरिक 114 साल जुआन विसेंट पेरेज़ मोरा को दुनिया का सबसे बुजुर्ग माना जाता है। उनका जन्म 27 मई 1909 को हुआ था। इसके अलावा स्पेन की मारिया ब्रान्यास मोरेरा को दुनिया की सबसे बुजुर्ग जीवित महिला माना जाता है। उनके जन्म प्रमाण पत्र के अनुसार, उनकी उम्र 115 साल है। उनका जन्म 4 मार्च, 1907 को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में हुआ था लेकिन उनका परिवार जल्द ही 1914 में स्पेन के कैटेलोनिया चला गया।