चीन के शेनजेन शहर में एक औद्योगिक इलाके में हुए भूस्खलन को 60 घंटे से ज्यादा का समय बीतने के बाद अभी तक दो लोगों को मलबे से जीवित बाहर निकाला गया। उन्नीस वर्षीय तियान जेमिंग को सवेरे साढ़े छह बजे के आसपास मलबे से बाहर निकाला गया और उसे तुरंत गुआंमिंग न्यू डिस्ट्रिक सेंट्रल हॉस्पीटल ले जाया गया। एक अन्य व्यक्ति को बचावकर्मियों ने बाहर निकाला। वह बहुत गंभीर रूप से चोटिल है। सरकारी समाचार एजंसी शिन्हुआ के अनुसार तियान की हालत स्थिर है।

इस भूस्खलन के बाद पश्चिम से पूर्व की ओर जाने वाली प्राकृतिक गैस पाइपलाइन के एक हिस्से में विस्फोट हो गया है। घटना स्थल पर लाल मिट्टी और मलबे का अत्यधिक ढेर लगा हुआ है। सरकारी प्रसारक सीसीटीवी ने बताया कि चीन की कैबिनेट ने इस हादसे की जांच के लिए एक टीम का गठित की है। इस टीम का नेतृत्व भूमि संसाधन मंत्री करेंगे।