सोशल मीडिया पर शुक्रवार को यह दावा किया गया कि ताइवान ने चीन के लड़ाकू विमान सुखोई-35 को अमेरिकी एयर मिसाइल सिस्टम से मार है। वहीं चीन और ताइवान दोनों ने इस घटना से इनकार किया है। चीन ने इसे अफवाह बताया है तो ताइवान ने भी ऐसी किसी घटना से इनकार किया है।
द ज्यूइश प्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण चीन सागर में ताइवान के इलाके में घुसपैठ के बाद दक्षिणी चीन के स्वायत्त तटीय क्षेत्र ग्वांग्शी में विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी साझा किए जा रहे हैं और कहा जा रहा है कि ताइवान ने चीनी विमान मार गिराया है। वीडियो में दिखाई गई जगह का भी सही पता नहीं चल पाया है। कुछ लोग इस घटना को अफवाह करार दे रहे हैं तो कई लोग विमान के क्रैश होने के पीछे तकनीकी कारण को जिम्मेदार बता रहे हैं।
#最新消息,侵擾飛越台海和南海的中共解放軍蘇愷35戰機廣西墜毀飛行員重傷 有視頻為證 pic.twitter.com/N3SEDsnl2E
— Cheng Kaifu (@Taihoku1895) September 4, 2020
चीन के रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि सोशल मीडिया यूजर्स को भ्रमित करने के लिए जानबूझकर ऐसा किया जा रहा है और गलत जानकारियां फैलाई जा रही हैं। नी रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट कर बताया कि यह पूरी तरह से गलत है, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।