चीन के हेइलोंगजिआंग प्रांत में स्थित झलॉन्ग राष्ट्रीय प्रकृति रिजर्व में सिर पर लाल रंग की कलगी वाले सारसों के अंडो में से इस वर्ष तकरीबन 60 बच्चे निकलें हैंं। लुप्तप्राय: पक्षी का यह दुनिया का सबसे बड़ा प्रजनन केंद्र है। सिर पर लाल रंग की कलगी वाले सारस उत्तर पूर्वी चीन, जापान और उत्तर कोरिया में पाए जाते हैं। चीन के जंगल में एक हजार के आसपास और दुनियाभर में करीब दो हजार सिर पर लाल रंग की कलगी वाले सारस हैं। रिजर्व यहां जन्म लिए सारसों को जंगल में छोड़ने के रास्ते तलाश जा रहा है। सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने रिजर्व के एक अधिकारी गाओ झोंग यान के हवाले से बताया कि इस साल सिर पर लाल रंग की कलगी वाले चार सारसों को जंगल में छोड़ गया है। झेलांग रिजर्व में 58 सिर लाल रंग की कलगी वाले सारस अंडों में से निकलें हैं। यह रिजर्व 2,100 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला है और इसकी स्थापना 1979 में हुई थी।