Iran-Israel Tension: ईरान के इजरायल पर हमला करने की प्रबल संभावनाएं हैं। लु्फ्तांसा ने अपनी कई फ्लाइटों को 21 अगस्त तक के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया है। जिस जगह के लिए फ्लाइटों को बंद किया गया है। उनमें तेल अवीव, तेहरान, बेरूत, अम्मान और एरबिल का नाम शामिल है। इतना ही नहीं अमेरिका ने भी अपना जंगी बेड़ा भूमध्यसागर की तरफ भेज दिया है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि आज ही जंग शुरू हो सकती है।

अमेरिका के रक्षा सचिव जनरल लॉयल ऑस्टिन ने गाइडेड मिसाइल सबमरीन को मिडिल-ईस्ट में जल्दी से जल्दी पहुंचने के लिए कहा है। यह सबमरीन तेजी के साथ में मेडिटेरेनियन की तरफ बढ़ रही हैं। इसके अलावा तीसरे कैरियर स्ट्राइक ग्रुप के साथ यूएसएस अब्राहम लिंकन भी इसी तरफ बढ़ रहा है।

अमेरिका और बाकी दूसरे देश कई बार कोशिश कर चुके हैं कि इजरायल और हमास के बीच में सीजफायर हो जाए। जब ईरान इजरायल पर हमला करे तो हालात ज्यादा ना बिगड़े। हमास के चीफ इस्माइल हानिया की मौत के बाद ईरान काफी नाराज हो चुका है। उसने इजरायल से बदला लेने की ठानी है। ऐसी आशंका जताचई जा रही है कि वह आज रात को ही हमला बोल सकता है।

इजरायल के खिलाफ ईरान को मिला रूस का साथ, देगा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम; पाकिस्तान भी दे सकता ये खतरनाक न्यूक्लियर मिसाइल

एक साथ हमला करने की तैयारी में ईरान और हमास

इजरायल पर हमला केवल ईरान ही नहीं करने वाला है। उसे बाकी अन्य का भी साथ मिलने वाला है। इसमें हिजबुल्लाह, हमास और यमन के हूती विद्रोही शामिल हैं। यही वजह है कि अमेरिका उस इलाके में अपनी ताकत का तेजी के साथ में विस्तार कर रहा है। ऑस्टिन ने इजरायल के रक्षा मंत्री से बात भी की है। अमेरिका की तरफ से कहा गया कि वह इजरायल को बचाने के लिए काफी अहम कदम उठाने से भी परहेज नहीं करेगा। इतना ही नहीं वह अशांति भी नहीं फैलने देगा।

पेंटागन के एक अधिकारी ने बताया कि यूएसएस अब्राहम लिंकन पहले एशिया पैसिफिक में तैनात था। उसको तुरंत मेडिटेरेनियन में पहुंचने का आदेश मिल चुका है। वह अभी फिलहाल रास्ते में ही है। रूजवेल्ट को वापस अब अमेरिका में भेज दिया गया है। ऑस्टिन ने पिछले ही हफ्ते कहा था कि लिंकन इस महीने के आखिर तक सेंट्रल कमांड एरिया तक अपनी पहुंच बना लेगा। लेकिन अभी भी एक परेशानी यह है कि जॉर्जिया सबमरीन और लिंकन एयरक्राफ्ट दोनों ही रास्ते में हैं। यह दोनों कब तक मिडिल ईस्ट में पहुंचेंगे, इसकी टाइमिंग को लेकर कोई भी खुलासा नहीं किया गया है।

यूएस की ओहायो क्लास सबमरीन भी खास

यूएस की ओहायो क्लास सबमरीन को किसी दूसरे राज्य का नाम दिया गया है। यह सबमरीन करीब 1984 से काम कर रही है। इसमें एक न्यूक्लियर रिएक्टर इंजन लगा हुआ है। इतना ही नहीं इसकी और भी कई सारी खूबियां हैं। 560 फीट लंबी सबमरीन का बीम भी करीब 42 फीट का है। अगर इस सबमरीन की स्पीड की बात करें तो यह 46 किलोमीटर प्रतिघंटे के हिसाब से चलती है। यह करीब 800 फीट की गहराई तक जाने की क्षमता रखती है। इसमें कई सारे मिसाइलें भी हैं। इनको किसी भी मौसम में दागा जा सकता है।

अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट की खूबियां

अब्राहम लिंकन साल 1989 से अमेरिकी नेवी में काम कर रहा है। यह ज्यादातर सैन डिएगो के नॉर्थ आइलैंड पर तैनात रहता है। यह निमित्ज क्लास का एयरक्राफ्ट है। इसमें चार स्टीम इंजन और 4 शाफ्ट लगे हुए है। वहीं इसकी स्पीड भी काफी सही है। इसकी रफ्तार करीब 56 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह 20 से 25 साल तक पानी के अंदर रह सकता है।