World News: अमेरिका से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक भारतीय मूल का परिवार पिछले चार दिन से लापता था। वहीं इस परिवार के चार लोगों की मौत होने की खबर है। उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था और इसी वजह से सभी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये फैमिली मंदिर दर्शन करने जा रहे थे।

दरअसल, ये मामला अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया का है। यहां एक दर्दनाक हादसे में भारतीय मूल के चार वरिष्ठ नागरिकों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ये सभी लोग न्यूयॉर्क के बफैलो शहर से एक मंदिर यात्रा पर निकले थे लेकिन रास्ते में उनकी गाड़ी एक भीषण हादसे का शिकार हो गई।

आज की बड़ी खबरें

मृतकों की हुई पहचान

भारतीय मूल के इन मृतकों की पहचान डॉ. किशोर दीवान, आशा दीवान, शैलेश दीवान और गीता दीवान के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार, उनकी हल्के हरे रंग की टोयोटा कैमरी 2 अगस्त की रात लगभग 9.30 बजे पश्चिम वर्जीनिया के मार्शल काउंटी में बिग व्हीलिंग क्रीक रोड के किनारे मिली है।

‘मैंने सुना भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा…’; ट्रंप ने किस आधार पर कर दिया इतना बड़ा दावा?

अभी चल रही मामले की जांच

इस मामले में मार्शल काउंटी शेरिफ़ माइक डफ़र्टी के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि प्राथमिक उपचार दल 5 घंटे से ज़्यादा समय तक घटनास्थल पर मौजूद रहा। शेरिफ़ डफ़र्टी ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। अभी जांच चल रही है, और उसकी रिपोर्ट जल्द ही पब्लिक की जाएगी।

आखिरी बार बर्गर किंग में दिखे थे सभी लोग

गौरतब है कि इस परिवार के ये लोग आखिरी बार मंगलवार 29 जुलाई की दोपहर करीब 2:45 बजे पेन्सिलवेनिया के एक बर्गर किंग रेस्टोरेंट में देखे गए थे। इनका आखिरी क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन भी यहीं हुआ था।

कुत्ते को भी ऐसे नहीं दफनाते… ’; कर्नाटक के धर्मस्थल मामले में रुह कंपाने वाला खुलासा

श्रीनगर एयरपोर्ट पर सेना के अधिकारी ने SpiceJet कर्मचारियों पर किया हमला