पड़ोसी देश श्रीलंका की नौसेना ने घुसपैठ का आरोप लगाते हुए कथित तौर पर भारतीय मछुआरों के एक दल पर हमला कर दिया। इस हमले में एक मछुआरे के बुरी तरह घायल होने की खबर हैं। श्रीलंका का आरोप है मछुआरों उनके देश के क्षेत्रीय जल क्षेत्र में घुस आए थे। हालांकि मछुआरों ने इससे इनकार किया है। इसके उलट मछुआरों ने श्रीलंकाई नौसेना पर पत्थर फेंकने और उनके जाल फाड़ने का आरोप भी लगाया है।
संबंधित अधिकारियों ने बताया कि उन्हें अभी औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। घटना से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी मछुआरें तट पर वापस लौट आए हैं। किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं कराई है। बताया जाता है कि घायल मुछआरा तमिलनाडु के रामेश्वरम का है।
Bihar Election 2020 Live Updates
बता दें कि ऐतिहासिक रूप से भारतीय और श्रीलंकाई मछुआरे सीमा पार से मछली पकड़ते रहे हैं। हालांकि बाद में अंतर्राष्ट्रीय सीमार रेखा तय होने के बाद श्रीलंका ने भारतीय मछुआरों को अपने क्षेत्र में आने से रोकना शुरू कर दिया। खासतौर पर लिट्टे (लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम) की हार के बाद से ऐसा होने लगा।
इससे पहले, भारत के कटचैहेवु द्वीप को श्रीलंका में स्थानांतरित करने से भारतीय मछुआरों के लिए मछली पकड़ने की जगह कम हो गई थी। तब पूर्व सीएम दिवंगत जे. जयललिता ने श्रीलंका के साथ एक पट्टा समझौते का प्रस्ताव रखा था ताकि तमिलनाडु के मछुआरे कानूनी तौर पर लंका के पानी में मछली पकड़ सकें।

