Imran Khan attacked: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हुए कातिलाना हमले के बाद उनकी पार्टी ने तीन नामों पर शक जताया है। जिसमें पीएम शाहबाज शरीफ, राणा सनाउल्लाह और मेजर जनरल फैसल को जिम्मेदारा माना है। पीटीआई के नेता असद उमर और मियां असलम इकबाल ने कहा कि इमरान खान ने हमें बयान जारी करने के लिए कहा था। उनका मानना है कि तीन लोग इस हमले के लिए जिम्मेदार हैं, जिनके नाम- शहबाज शरीफ, राणा सनाउल्लाह और मेजर जनरल फैसल है। इन्हीं लोगों के इशारे पर यह हमला किया गया।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रैली में गुरुवार (3 नवंबर, 2022) को फायरिंग हुई है। गोलीबारी में इमरान खान को भी गोली लगी है। इनके अलावा नौ अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं एक शख्स की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि पुलिस ने इस मामले में एक हमलावर को भी गिरफ्तार किया है। वहीं इमरान खान को लाहौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हमलावर ने कहा- इमरान खान लोगों को गुमराह कर रहे थे
पुलिस के अनुसार हमलावर ने इमरान खान की वजीराबाद में हुई रैली में फायरिंग की थी। इस मामले में पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार भी किया है। जिसने अपना गुनाह कबूल किया है। हमलावर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इमरान लोगों को गुमराह रहे थे। मुझसे यह देखा नहीं गया। अजान के समय डेक बजाकर शोर कर रहे थे। मैंने केवल इमरान खान को मारने की कोशिश की। इसलिए उसने इस तरह का कदम उठाया।
अल्लाह ने मुझे नई जिंदगी दी: इमरान खान
वहीं हमले के बाद हमले के बाद इमरान खान का भी बयान भी सामने आया है। इमरान खान ने कहा कि अल्लाह ने मुझे नई जिंदगी दी है। इसका बदला जरूर लिया जाएगा। मैं दोबारा लड़ाई लड़ूंगा। पाकिस्तान की सूचना एवं प्रसारण मंत्री मरियम औरंगजेब ने सभी घायलों के जल्द सही होने की दुआ की है। उन्होंने कहा कि सियासी मैदान को खूनी मैदान न बनाएं। कोई भी सियासी बयानबाजी न करें।
इमरान खान बीते 28 अक्टूबर से पाकिस्तान में मौजूदा सरकरा के खिलाफ आजादी मार्च निकाल रहे हैं। वो तमाम शहरों में रैली के जरिए जतना को अपने पक्ष में लाने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें, चुनाव आयोग ने इमरान खान की संसद सदस्यता को खत्म कर दिया है।