इराक में मारे गए38 भारतीयों के पार्थिव अवशेषों को लेकर एक विशेष विमान आज अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मारे गए39 भारतीयों में से38 के पार्थिव अवशेष ले कर बगदाद से आया विमान आज दोपहर दो बज कर करीब30 मिनट पर अमृतसर में उतरा। मारे गए भारतीयों में से एक की पहचान की जानी है। मृतकों के परिजन ने नम आंखों से उनके पार्थिव अवशेष लिए। ताबूत ले कर आया विमान जैसे ही हवाईअड्डे पर उतरा, मृतकों के परिजन दुखी मन से ताबूतों को देखते नजर आए।
युद्ध प्रभावित देश में मारे गए भारतीयों के पार्थिव अवशेष भारत लाने के लिए विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह कल इराक गए थे। इन मृतकों में से31 भारतीय पंजाब और हिमाचल प्रदेश के थे। इनके पार्थिव अवशेष अमृतसर के श्री गुरू राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उनके परिजनों ने लिए। शेष के पार्थिव अवशेष पटना और कोलकाता में उनके रिश्तेदारों को सौंपे जाएंगे।
इराक में करीब चार साल पहले मारे गए इन भारतीयों में से27 पंजाब के और चार हिमाचल प्रदेश के थे। पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत ंिसह सिद्धू भी हवाईअड्डे पर मौजूद थे।
इस माह के शुरू में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संसद में बताया था कि आतंकी समूह आईएसआईएस ने जून2014 में इराक के मोसुल शहर में कम से कम40 भारतीयों का अपहरण कर लिया था। इनमें से एक खुद को मुस्लिम बता कर बच निकला था। सुषमा ने बताया था कि शेष39 भारतीयों को आतंकियों ने बदूश ले जा कर उन्हें मार डाला था।