अमेरिका के ओकलाहोमा सिटी के एक बार में शनिवार रात हुई गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। समाचार चैनल ‘कोको टीवी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम ओकलाहोमा सिटी में न्यूकैसल रोड के पास स्थित व्हिस्की बैरल सैलून में शनिवार रात नौ बजे के आसपास हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आईं।

ओकलाहोमा सिटी पुलिस ने ट्वीट करके बताया कि जांचकर्ता मौके पर मौजूद हैं। रिपोर्ट के अनुसार, गोलीबारी की वजह फिलहाल साफ नहीं हो सकी है और पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी है।

पुलिस ने जानकारी साझा की है

अधिकारियों को रात 10 बजे के आसपास ओक्लाहोम के व्हिस्की बैरल सैलून में हुई गोलीबारी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही तुंरत पुलिस मौके पर पहुंची।उन्होंने बार के अंदर तीन वयस्कों को मृत पाया। ओक्लाहोमा सिटी पुलिस के अनुसार, तीन अन्य लोगों को घटनास्थल से अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से एक की हालत गंभीर है और दो घायल हैं। पुलिस ने कहा कि घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। उन्होंने ओक्लाहोम के लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा है।

ओक्लाहोमा सिटी पुलिस विभाग ने ट्वीट किया कि जांचकर्ता न्यूकैसल रोड के 4100 ब्लॉक में घटनास्थल पर मौजूद हैं। पुलिस ने इस मामले में अब तक एक भी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया है।

कैलिफोर्निया के गुरुद्वारे में भी हुई थी गोलीबारी

इससे पहले 26 मार्च को अमेरिका में कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो काउंटी के एक गुरुद्वारे में दो लोगों को गोली मार दी गई थी। पुलिस ने जानकारी दी थीमामला हेट क्राइम से जुड़ा हुआ नहीं था। यह घटना दो लोगों से जुड़ी थी जो आपस में एक दूसरे को जानते थे। किसी बात को लेकर इन दोनों के बीच झगड़ा हुआ और गोलीबारी होने लगी।