हाल के दिनों में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद विभिन्न राजनीतिक पार्टियां साल 2019 में होने वाले आम चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। पार्टियों के विभिन्न देशों में मौजूद समर्थक भी उनके पक्ष में मतदाताओं को प्रोत्साहित करने में जुट गए हैं। इनमें ऐसे ही एक हैं कि अमेरिका में रह रहे मधु बेलाम, जो वहां आईटी कंसल्टेंट हैं। मधु ने आम चुनाव में भाजपा का समर्थन करने के लिए 1,500 मतदाताओं की स्प्रेडशीट बनाई है, जिसमें इन मतदाताओं की डिटेल्स हैं। इसके जरिए उन्होंने अपने गृह हैदराबाद में इन लोगों से फोन के जरिए बात की।
बेलाम करीब दो दशक पहले अमेरिका प्रवास कर गए और साल 2011 में उन्होंने आधिकारिक पासपोर्ट में खुद के अमेरिकी होने की घोषणा कर दी। अब वह खुद की टेक कंसलटेंसी चला रहे हैं। मगर 47 साल के मुध बेलाम अब लोगों से अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी का दोबारा समर्थन करने के लिए कह रहे हैं। आम चुनाव अगले साल मई में होने हैं।
बेलाम आम चुनाव में लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। भारत में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता बेलाम की इस मुहिम में खूब मदद कर रहे हैं। वह फोन के जरिए चचेरे भाई-बहनों, स्कूली दिनों के दोस्तों के अलावा अन्य लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं।
भाजपा के अमेरिका में करीब चार हजार सदस्य हैं, हालांकि इसके अध्यक्ष कृष्ण रेड्डी ने तीन लाख से ज्यादा समर्थन होने का दावा किया है। इनमें से बहुत से लोग मतदात के लिए भारत नहीं पहुंच सकते। इसलिए भाजपा इन लोगों की एनर्जी का इस्तेमाल फोन कैंपेन और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को भाजपा के पक्ष में लाने में जुटी है।
भाजपा फोरन अफेयर्स सेल के प्रमुख विजय चौथाईवाले ने रॉयटर्स को बताया कि 20 देशों में मोदी समर्थक हैं, जो चुनाव अभियान में पार्टी की मदद करेंगे। इसमें यूएस के अलावा ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया के अलावा अफ्रीका के कई देशों में अच्छी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग हैं। मगर अमेरिका में जहां करीब चालीस लाख के करीब पार्टी समर्थकों की संख्या है। इनमें अधिकर लोग शिक्षित हैं और यहां समृद्ध अल्पसंख्यक हैं।