दक्षिण अमेरिका के देश इक्वाडोर में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फर्नांडो विलाविसेंसियो की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चुनावी रैली से लौटते ही आरोपी ने उनके सिर में गोली मार दी। वे क्विटो में चुनावी रैली को संबोधित करने गए थे। जब वे कार में बैठने जा रहे थे तभी उनको गोली मार दी गई। वे 59 सालक के थे। घटना बुधवार रात को हुई।
चुनाव टीम के एक सदस्य के अनुसार, फर्नांडो विलाविसेंसियो पर तब गोलीबारी हुई जब वे कार में बैठने जा रहे थे। आरोपी ने उनके सिर में गोली मार दी। घटना के बाद फर्नांडो ने ट्वीट कर फर्नांडो विलाविसेंसियो की हत्या पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की हत्या से स्तब्ध हूं। मेरी संवेदनाएं उनकी पत्नी और बेटियों के साथ हैं। हत्यारों बच नहीं पाएंगे। मामले को लेकर सुरक्षा कैबिनेट की बैठक कुछ ही देर में शुरू होगी।
वहीं इक्वाडोर के निवर्तमान राष्ट्रपति गुइलेर्मो लासो ने सोशल मीडिया पर फर्नांडो विलाविसेंसियो के निधन की पुष्टि की है। गौरतलब है कि इक्वाडोर में 20 अगस्त को राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। इक्वाडोर में दो हफ्ते बाद राष्ट्रपति चुनाव होना है। ऐसे में यह घटना सबको हैरान करने वाली है। लोग दहशत में है।
वायरल हुआ वीडियो
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हत्यारे किस तरह फायरिंग कर रहे हैं। सुरक्षा कर्मियों ने घायल हुए एक संदिग्ध को पकड़ लिया। वह बुरी तरह घायल हो गया था। उसे क्विटो में अटॉर्नी जनरल की यूनिट में ले जाया गया मगर उसकी मौत हो गई। अग्निशमन विभाग ने उसकी मौत की पुष्टि की है।
हाई स्कूल की रैली से निकल रहे थे फर्नांडो विलाविसेंशियो
अमेरिकी अखबार द वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार, 59 साल के फर्नांडो विलाविसेंशियो क्विटो के एक हाई स्कूल में हुई चुनावी रैली से बाहर निकल रहे थे। उसी वक्त उनके ऊपर गोलियां चलाई गईं। गोली लगने के तुंरत बाद उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इक्वाडोर के राष्ट्रीय पुलिस के एक डिप्टी कमांडर जनरल मैनुअल इनिग्वेज ने कहा कि हमले में एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए। आरोपियों ने विलाविसेंशियो के समूह की तरफ एक ग्रेनेड भी लॉन्च किया था मगर वह ब्लास्ट नहीं हुआ।
दक्षिण अमेरिकी देश में चरम पर हिंसा
यह हत्या ऐसे वक्त में हुई है जब दक्षिण अमेरिकी देश में मादक पदार्थ की तस्करी और हिंसा चरम पर है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में फर्नांडो को सुरक्षाकर्मियों के घेरे में कार्यक्रम से निकलते हुए देखा जा सकता है। उन्हें एक सफेद गाड़ी के अंदर जाते हुए देखा जा रहा है। तभी कुछ सेकेण्ड के अंदर ही उन पर गोलियां चल गईं।
पांच बच्चों के पिता थे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फर्नांडो
फर्नांडो ‘बिल्ड इक्वाडोर मूवमेंट’ के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थे। वह अगस्त के अंत में होने वाले चुनाव में राष्ट्रपति पद के आठ उम्मीदवारों में से एक थे। वे शादीशुदा थे और उनके पांच बच्चे हैं। वह खासतौर से पूर्व राष्ट्रपति राफेल कोरिया के 2007 से 2017 तक के कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ काफी मुखर रहे। उन्होंने कोरिया सरकार के कई शीर्ष सदस्यों के खिलाफ न्यायिक शिकायतें दर्ज करायी थीं। शुरुआती जांच से पता चलता है कि हमले में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई का जा रही है।