Donald Trmup News: अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास यानी व्हाइट हाउस के पास एक सुसाइडल शख्स को यूएस सीक्रेट सर्विस ने गोली मार दी। अधिकारियों ने बताया है कि शख्स ने अधिकारियों के सामने हथियार लहराया, जिसके बाद टकराव के बीच गोली चलाई गई। जिस समय यह घटना हुई उस दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा में थे।

अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की प्रवक्ता एंथनी गुग्लिल्मी ने बयानमें बताया कि शख्स ने हथियार लहराया जिसके बाद टकराव हुआ और गोली चलाई गई। घायल को असपताल ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत अभी नहीं पता कि कैसी है। घटना की जांच मेट्रोपोलिटिन पुलिस डिपार्टमेंट की इंटरनेल अफेयर्स डिवीजन की इन्वेंस्टिगेशन टीम कर रही है।

आज की बड़ी खबरें

सीक्रेट सर्विस ने क्या कहा?

अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने बयान में बताया कि रात करीब 12 बजे, एजेंसी के अधिकारियों ने 17th और F स्ट्रीट NW के पास एक संदिग्ध वाहन को देखा. इसके बाद, पास ही पैदल चलते एक व्यक्ति की पहचान की गई, जो दिए गए विवरण से मेल खा रहा था। जब अधिकारियों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, तो उसने अचानक हथियार निकाल लिया। इस पर सीक्रेट सर्विस कर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की और गोली चला दी।

भारत टैरिफ कम करने को हुआ तैयार, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा

गौरतलब है कि बीते साल अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावी रैलियों के दौरान तीन बार डोनाल्ड ट्रंप पर हमले हुए थे। 13 जुलाई 2024 को पेन्सिल्वेनिया के बटलर में डोनाल्ड ट्रंप को गोली लगी थी। इस हमले के बाद सुरक्षा को लेकर कई सख्त कदम उठाए गए। व्हाइट हाउस के पास हुई ताजा घटना ने एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है।

बताया यह भी जा रहा था कि इस शख्स की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। स्थानीय पुलिस ने पहले ही सीक्रेट सर्विस को यह सूचना दे दी थी कि वह शख्स वॉशिंगटन डीसी आ रहा है। इसके बाद सीक्रेट सर्विस के एजेंट उस शख्स को ढूंढने निकल पड़े थे।

देर रात 17th और F स्ट्रीट एनडब्ल्यू के पास उसकी गाड़ी दिखी और वहीं पास में वह पैदल जा रहा था. पुलिस ने सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों को जो हुलिया बताया था, ये शख्स वही था। अमेरिका से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।