Cambodia-Thailand War: कंबोडिया और थाइलैंड के बीच एक शिव मंदिर जंग की वजह बन गया है। इस संघर्ष को रोकने के लिए अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भी एंट्री हो गई है। ट्रंप ने कहा है कि इन दोनों ही देशों के बीच टकराव में अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है। उनका कहना है कि वे दोनों ही देशों से बातचीत कर रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्कॉटलैंड की यात्रा पर हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि थाईलैंड के साथ युद्ध रोकने के संबंध में कंबोडिया के प्रधानमंत्री से अभी बात हुई है। इसके अलावा एक अन्य पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि मैंने अभी थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री से बात की है और यह अच्छी रही। कंबोडिया की तरफ थाईलैंड भी तत्काल युद्धविराम और शांति चाहता है।

आज की बड़ी खबरें

फिर क्या भारत-पाकिस्तान का जिक्र?

अमेरिकी राष्ट्रपति ने डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत पाकिस्तान संघर्ष का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई उन्हें इंडिया-पाकिस्तान टेंशन की याद दिला रही है, जिसे उन्होंने पहले ‘सफलतापूर्वक’ खत्म करवाया था।

इसके कुछ देर बाद ही ट्रंप ने एक और पोस्ट किया और कहा कि उन्होंने थाईलैंड के पीएम से भी बात कर ली है। दोनों पक्ष युद्ध रोकने और शांति लाने के लिए तैयार हैं। ट्रंप ने कहा कि अब वह फिर से कंबोडिया को यह बात बताएंगे।

चीन के खिलाफ भारत की कूटनीतिक जीत? समझिए कैसे मोदी-मुइज्जू की ट्यूनिंग से ड्रैगन के सपनों पर फिरा पानी

अब तक मारे गए 33 लोग

गौरतलब है कि कंबोडिया और थाईलैंड के बीच तीन दिन से टकराव जारी है। इसमें अब तक 33 लोग मारे जा चुके हैं। जानकारी के मुताबिक कंबोडिया में 35 हजार से ज्यादा लोग बेघर हुए हैं। यह टकराव इतना ज्यादा खतरनाक हो गया है कि पहले दिन से दोनों देशों की सेनाएं टैंक, तोप और फाइटर जेट तक इस्तेमाल हो रहे हैं।

इस सैन्य टकराव को लेकर भारत सरकार ने कहा कि हम कंबोडिया और थाईलैंड के बीच सीमा पर स्थिति पर भारत की कड़ी नजर है। सरकार के मुताबिक दोनों ही देश मित्र राष्ट्र हैं और हमें उम्मीद है कि दोनों पक्ष तनाव को आगे बढ़ाने के बजाए कम करने के लिए कदम उठाएंगे।

थाईलैंड ने कंबोडिया की सीमा से लगे क्षेत्रों में लागू किया मार्शल लॉ, हजारों लोगों का पलायन; जानिए अब तक के प्रमुख घटनाक्रम

जिस मालदीव में हुआ था भारत का विरोध, वहीं लगे भारतीय पीएम जिंदाबाद के नारे, देखिए माले के VIDEO