कंबोडिया में एक 72 वर्षीय शख्स को 40 मगरमच्छों ने मौत के घाट उतार दिया। उसके शरीर के कई टुकड़े कर दिए, नोंच-नोंच कर उसे लहूलुहान कर दिया। गलती सिर्फ ये हुई कि वो शख्स मगरमच्छों के बाड़े में गिर गया और फिर उसके साथ जो हुआ, वो जान सभी सन्न रह गए।
40 मगरमच्छों ने एक आदमी को नोंच खाया
बताया जा रहा है कि मृतक शख्स अंडे देने वाले बाड़े में से मगरमच्छ को हटाने का प्रयास कर रहा था। इसके लिए उसने एक डंडे का इस्तेमाल किया। लेकिन वो डंडा ही एक मगरमच्छ ने पकड़ लिया और उसके सहारे उस शख्स को अपनी ओर घसीट लिया। अब 72 वर्षीय शख्स मगरमच्छों के बाड़े में गिर गया, तब दूसरे 40 मगरमच्छ उसकी ओर गए और उस पर हमला कर दिया।
पहले भी हुई है ऐसी घटना
उस हमले में शख्स को नोंच-नोंच कर मगरमच्छ खा गए और पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उन्हें सिर्फ खून ही खून मिला। अब ये कोई पहली बार नहीं है जब कंबोडिया में इस तरह की घटना देखने को मिली हो। असल में कंबोडिया का सीम रीप शहर मगरमच्छों का अड्डा माना जाता है, यहां पर कई मगरमच्छ रहते हैं। साल 2019 में भी ऐसी ही घटना हुई थी जब एक दो साल की बच्चे मगरमच्छों के बाड़े में गिर गई थी। उस हादसे में बच्ची की मौत हो गई थी।
अब एक 72 वर्षीय बुजुर्ग को मगरमच्छों ने अपना शिकार बनाया है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, शरीर के भी इतने टुकड़े हो गए हैं कि पहचान करना मुश्किल है।