हम में से अधिकांश लोग हर बार टॉयलेट का इस्तेमाल करने के बाद अपने हाथ धोते हैं ? खाना खाने से पहले भी हाथ धोते हैं? पर ऑस्ट्रेलिया में ऐसा नहीं है। एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक,19 प्रतिशत ऑस्ट्रेलियाई लोग हर बार टॉयलेट का इस्तेमाल करने पर अपने हाथ नहीं धोते हैं।

ऑस्ट्रेलिया की खाद्य सुरक्षा सूचना परिषद ने देश में हाथ धोने की आदतों पर लेटेस्ट रिपोर्ट कार्ड जारी किया है। इसमें पाया गया कि 19 प्रतिशत ऑस्ट्रेलियाई लोग हर बार शौचालय का उपयोग करने पर अपने हाथ नहीं धोते हैं। करीब आधे (42 प्रतिशत) ने स्वीकार किया कि वो खाना खाने से पहले हमेशा हाथ नहीं धोते हैं। आइये जानते हैं इस रिपोर्ट में क्या पाया गया?

55 प्रतिशत पुरुष खाना खाने से पहले अपने हाथ धोते हैं

इस रिपोर्ट में 1229 लोगों का सर्वे किया गया। टॉयलेट का इस्तेमाल करने के बाद अपने हाथ धोने में महिलाएं पुरुषों से बेहतर हैं। 80 प्रतिशत पुरुषों का कहना है कि वे हर बार ऐसा करते हैं, जबकि 83 प्रतिशत महिलाओं का कहना है कि वो टॉयलेट का इस्तेमाल करने पर हर बार हैंडवॉश करती हैं। वहीं, केवल 55 प्रतिशत पुरुष खाना खाने से पहले अपने हाथ धोते हैं जबकि 62 प्रतिशत महिलाएं ऐसा करती हैं।

इस पर उम्र का भी फर्क पड़ता है। 34 साल से कम उम्र के 69 प्रतिशत लोग हर बार शौचालय का इस्तेमाल करने के बाद अपने हाथ धोते हैं। 65 साल से अधिक उम्र के लोगों में यह आंकड़ा बढ़कर 86 प्रतिशत हो गया।

शख्स को अपनी ही शादी के लिए बॉस ने नहीं दी दो दिन की छुट्टी, तमाम दलीलें देते हुए कहा…

भारत में कैसी हैं बच्चों की हैंडवॉश की आदतें

भारत में किए गए एक अध्ययन में स्कूली बच्चों से हाथ धोने में आने वाली बाधाओं के बारे में पूछा गया। अधिकांश (91 प्रतिशत) बच्चों के मुताब्क, उन्हें शौचालय जाने के बाद हाथ न धोने से बीमार होने का जोखिम नहीं लगता। दिलचस्प बात यह है कि 46 प्रतिशत बच्चों ने अपनी आंखों से कीटाणुओं को न देख पाने को सबसे बड़ी बाधा बताया। वहीं, 72 प्रतिशत बच्चों ने कहा कि अगर उनके दोस्त हाथ धोएंगे तो वे भी हाथ धोएंगे। ऐसे में यह अनुमान लगाना दिलचस्प होगा कि ये कारण अन्य आयु समूहों पर भी लागू हो सकते हैं, लेकिन फिलहाल इसके लिए पर्याप्त शोध नहीं किया है।