मक्का में एक बार फिर से बड़े हादसे की खबर आई है। दो दिन पहले ही मुस्लिमों ने मक्का जाना शुरू किया है, जहां पर हज यात्रा के दौरान भगदड़ मचने से 453 लोगों की मौत हो गई है और तकरीबन 450 लोगों के बुरी तरह से घायल होने की खबर है।

आपको बता दें कि मक्का में होने वाला यह दूसरा बड़ा हादसा है। गौरतलब है कि 20 दिन पहले 10 सितंबर को मक्का में क्रेन गिरी थी जिसके चलते सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी और अब ब्लास्ट की महज खबर फैलने से भगदड़ मच गई।

सऊदी अरब के मक्का में हज यात्रा 22 सितंबर से 26 सितंबर के बीच पूरी की जाएगी औऱ इसी इस्लाम धर्म के पांच पवित्र खंबों की यात्रा भी की जाएगी।


पूरी दुनिया से 20 लाख हज यात्रा में शामिल होने के लिए मक्का पहुंच चुके हैं। साथ ही हज यात्रा भी शुरू हो चुकी है। जहां की दरहाग पर आज हज यात्रा के बीच ब्लास्ट होने से दौरान बड़ी भगदड मच गई है।

मालूम हो कि हज की अदायगी का आज आखिरी दिन है और आज ही मक्का में ईद का दिन है। हाजी आज ही के दिन मीना, मुज़दलफा और मैदान-ए-अराफात से वापसी के बाद जमेरात में शैतान को पत्थर मारने की रस्म अदा करते हैं। शैतान को पत्थर मारने के दौरान हादसे का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले 2006 में इस तरह के हुए हादसे में 200 से ज्यादा लोग मारे गए थे।