कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह प्रभावति विश्व के सामने अब एक नए वायरस का खतरा पैदा होता नजर आ रहा है। ये खतरा है बुबोनिक प्लेग (bubonic plague) है, जिसकी वजह से मंगोलिया में एक 15 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार (14 जुलाई, 2020) को बताया कि ये उन कुछ मामलों में से एक है जो हाल ही में देश और पड़ोसी चीन में उभरे हैं। बताया जाता है कि मृतक गोबी-अल्ताई के सुदूर दक्षिण-पश्चिम प्रांत में रहता था।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि उसने मर्मोट (गिलहरी की जाति का एक जन्तु) का शिकार किया और उसे खा लिया, जिसके बाद वो दुर्लभ जीवाणु संबंधी बीमारी की चपेट में आ गया। स्वास्थ्य मंत्रालय में जनसंपर्क विभाग के प्रमुख नारंगरल दोरज ने बताया ने बताया कि हमने मृतक के संपर्क में आने वाले 15 लोगों को क्वारंटाइन किया है और इन लोगों का इलाज चल रहा है। इसी के साथ प्रांत के पांच जिलों को छह दिन के लिए क्वारंटाइन किया गया है।
आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत में खोव्द (Khovd) प्रांत में बुबोनिक महामारी के दो अन्य मामले दर्ज किए गए थे। तब 140 से ज्यादा लोगों की टेस्टिंग की गई लेकिन अन्य नए मामले नहीं पाए गए। बताया जाता है कि एक चरवाहा चीन के उत्तरी आंतरिक मंगोलिया क्षेत्र में महामारी के संपर्क में आ गया था। इसके बाद साल के आखिर महामारी को खत्म करने के लिए जानवरों के शिकार और खाने प्रतिबंध के लिए स्थानीय अधिकारियों ने लोगों को प्रेरित किया।
हालांकि मंगोलिया में हर साल महामारी से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो जाती है। सरकारी अभियानों के बावजूद लोगों को मांस खाने या जानवर के संपर्क में आने से रोकने के प्रयास के बावजूद ऐसा होता है। इधर स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि अगर समय पर बुबोनिक प्लेग का उपचार नहीं किया गया तो यह बीमारी 24 घंटे में इंसान की जान ले सकती है। अमेरिका के पब्लिक हेल्थ से जुड़े अधिकारियों ने कहा है कि कोलोराडो के मॉरिसन शहर में एक गिलहरी में बुबोनिक प्लेग पाया गया है। कोलोराडो में यह प्लेग का पहला मामला है।