आईसीसी चैपियंस ट्रांफी में रविवार(4 जून) को हुए मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया। बल्लेबाजों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। हार के बाद पाकिस्तान में टीम की खूब आलोचना हुई तो वहीं सोशल मीडिया पर भी पाकिस्तान के खिलाड़ियों का खूब मजाक उड़ा। पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर हार के बाद से चुटकुले बन रहे हैं। पाक खिलाड़ियों का खूब मजाक बनाया जा रहा। पाकिस्तानी खिलाड़ियों का मजाक बनाने में भारतीय ही नहीं पाकिस्तानी जनता और वहां का मीडिया भी पीछे नहीं है। पाकिस्तानी टीवी चैनल पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खूब भला बुरा कह रहे हैं।

पाकिस्तानी टीम का मजाक बनाते हुए एक पाकिस्तानी टीवी चैनल ने भारतीय बल्लेबाजों को थानेदार कहा दिया। टीवी चैनल पर भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह, रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या को पुलिस के रूप में दिखाया गया। इस टीवी कार्यक्रम ने भारतीय बल्लेबाजों के बारे में कहा कि, मैदान था या थाने का टार्चर सैल था, जहां भारतीय बल्लेबाज थानेदार की तरह धुनाई कर रहे थे। खराब गेंदबाजी के जुर्म में पाकिस्तानी गेंदबाजों की हुई दुर्गति।”

टीवी शो में आगे कहा गया है कि, ”भारतीय बल्लेबाज बने थानेदार और पाकिस्तानी गेंदबाजों का लिया धुनाई रिमांड। पहले आए रोहित शर्मा और शिखर धवन ने रखा हल्का हाथ, फिर दिखाई अपनी क्लास। कोहली और युवराज ने तो जरा भी लिहाज नहीं किया। थानेदारों की तरह खूब धोया। फिर आए हार्दिक पांड्या और बन गए चुलबुल पांड्ये। उन्होंने इमाद वसीम का रिमांड लिया।” पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बारे में पाक एकंर ने कहा कि ऐसा खेल खेलकर भला कौन जीत सकता है।

वीडियो में पाकिस्तानी लोगों के सोशल मीडिया पर रिक्शन को भी दिखाया गया है, जिसमें एक पाकिस्तानी ने कहा कि टीम में खुद नवाज शरीफ को खेलना चाहिए। वहीं कहा गया कि पाकिस्तान को बारिश ऐसे इंजतार था जैसे दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में राज को सिमरन का।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बने इस वीडियों को हम बाद में दिखाएंगे, उससे पहले पढ़ें कुछ मजेदार ट्वीट

https://twitter.com/varshasinghmcx/status/871372191320993792

अब देखिए पाकिस्तानी टीवी चैनल का वीडियो, जिसमें पाकिस्तानी टीम की खूब मजाक बनाया गया है। –

https://www.youtube.com/watch?v=5JJqk0BOUjs