अकसर लोगों को अपने बड़े बुजुर्गों या परिजनों से यह सुनने को मिलता है कि घर में मकड़ी के जाल नहीं होने चाहिए। क्योंकि इसे अच्छा नहीं माना गया है। कई लोग इस बात पर ध्यान देते हुए इसे अपने घर में नहीं बनने देते लेकिन कई लोगों को समय नहीं मिल पाने के कारण या इस बात की जानकारी नहीं होने के कारण इस तरफ ध्यान नहीं देते। लेकिन ज्योतिष ही नहीं बल्कि साइंस के अनुसार भी घर में मकड़ी के जाल का होना काफी अशुभ माना गया है। ऐसा क्यों है आगे जानते हैं…

शास्त्रों के अनुसार घर में मकड़ी के जालों का होना काफी अशुभ माना गया है। घरों में सही ढंग से सफाई ना हो पाने के कारण मकड़ी जाले बनाना शुरु कर देती है। घर में जाले के बनने पर आर्थिक स्थिति खराब होती है। क्योंकि माना जाता है कि धन की देवी लक्ष्मी उस घर में विराजमान होती है जहां साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है। और ऐसा नहीं होने पर हानि होती है और पैसों की कमी हमेशा बनी रहती है। घर में जालों के होने से उस घर के लोगों के भाग्य पर भी जाले लगने लगते हैं। जिससे कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता पाने में कठिनाई उत्पन्न होती है।

[bc_video video_id=”5971988705001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

शास्त्रों ही नहीं वैज्ञानिक तौर भी यह बात सिद्ध हो चुकी है कि मकड़ी का घर पर होना नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है। इससे मनुष्य के स्वास्थ्य पर भी हानिकारक प्रभाव देखने को मिलते हैं। वास्तु अनुसार भी घर में जालों का होना वास्तु दोष उत्पन्न करता है। इससे व्यापार में हानि होती है। परिवार की सुख समृद्धि में कमी आने लगती है। किसी काम को करने में मन नहीं लगता। पारिवारिक कलह बढ़ते हैं।

विज्ञान के अनुसार मकड़ी के घर में होने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी झेलनी पड़ती है। क्योंकि मकड़ी के शरीर पर काफी बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो पूरे घर में जालों के माध्यम से आपके शरीर तक पहुंच सकते हैं। इसलिए भी मकड़ी का घर में होना अच्छा नहीं माना गया है।