पंचतंत्र में दूसरों को घर से खाली हाथ ना भेजने के बारे में बताया गया है। इस ग्रंथ में दान देना और गरीबों की मदद करने के बारे में कहा गया है। आइए आज जानते हैं कि हमें किन लोगों को घर से खाली हाथ नहीं जाने देना चाहिए।
1. घर से कभी भिखारी को खाली हाथ नहीं भेजना चाहिए। ऐसा करने से नारायण जी नाराज हो जाते हैं। ग्रंथों में माना जाता है कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इसलिए घर आए भिखारी को कभी घर से खाली हाथ नहीं भेजना चाहिए। भिखारी को दान देने से मां लक्ष्मी की कृपा घर में बनी रहती है।
2. ज्योतिष शास्त्र में किन्नर को बुध ग्रह का प्रतीक माना गया है। माना जाता है कि इनका आशीर्वाद जल्दी फलित होता है। इसलिए कभी घर आए किन्नर को खाली हाथ नहीं भेजना चाहिए।
[jwplayer Vz7WLBJV-gkfBj45V]
3. किसी अपाहिज या रोगी को भी घर से कभी खाली हाथ नहीं जाने देना चाहिए। इन्हें शनि और राहु का कारक माना जाता है। इसलिए इन्हें कभी घर से नाराज कर के नहीं भेजना चाहिए। इन्हें दान देने से घर में बरकत आती है।
4. किसी वृद्ध याचक को घर से खाली हाथ नहीं भेजना चाहिए। ऐसा करने से गुरु का अशुभ प्रभाव दूर होता है।