हिंदू धर्म में दीपक जलाने का महत्व हैं। घरों में शाम को पूजा के समय भी दीपक जलाए जाते हैं। इसके साथ ही कोई भी शुभ काम शुरू करने से पहले भी दीपक जलाए जाते हैं। लेकिन हम वास्तुशास्त्र के अनुसार दीए को नहीं रखते हैं। वास्तुशास्त्र में दीपक की लौ किस दिशा में होनी चाहिए इसके बारे में बताया गया है। इसके साथ ही दीपक रखने के कई नियम भी बताए गए हैं। इनके लाभ के बारे में भी उल्लेख किया गया है।
आइए जानते हैं-
1.उत्तर दिशा – दीपक को उत्तर दिशा में रखने से धन का लाभ होता है। शुभ काम से पहले दीपक जलाकर इस मंत्र का जप करने से सफलता जल्दी मिलती है।
मंत्र– दीपज्योति: परब्रह्म:
दीपज्योति: जनार्दन:
दीपोहरतिमे पापं संध्यादीपं नमोस्तुते…
शुभं करोतु कल्याणमारोग्यं सुखं सम्पदां
शत्रुवृद्धि विनाशं च दीपज्योति: नमोस्तुति
[jwplayer D2eoMAZF-gkfBj45V]
2. दक्षिण दिशा- वास्तु में बताया गया है कि दक्षिण दिशा में दिपक की लौ रखने से किसी व्यक्ति या धन की हानी हो सकती है।
3. पूर्व दिशा – वास्तुशास्त्र के मुताबिक दीपक की लौ पूर्व दिशा की ओर रखने से उम्र लंबी होती है।
4. पश्चिम दिशा – दीपक की लौ पश्चिम दिशा की ओर रखने से दु:ख बढ़ता है। इसके लिए इस मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र- शत्रुवृद्धि विनाशं च दीपज्योति: नमोस्तुति…