हमारे शास्त्रों में भोजन से संबंधित बहुत सारी बातें बताई गई है। आज हम जानेंगे की हमें भोजन करने से पहले क्या करना चाहिए। अगर व्यक्ति ऐसा नहीं करता है तो वो पाप का भागी बन जाता है।

विष्णु पुराण में श्लोक-
ततः स्ववासिनीदुः खिगर्भिणीवृद्धबालकान्।
भोजयेत्संस्कृतान्नेन प्रथमं चरमं गृही।।

1. इस श्लोक के अनुसार हमें सबसे पहले घर में विवाहित पुत्री को खाना खिलाना चाहिए। अर्थात अगर शादी के बाद लड़की अपने पिता के घर आती है तो उसे हमें सबसे पहले खाना खिलाना चाहिए।

2.  किसी दुखी इंसान को भोजन करवाना चाहिए। ऐसा करने पर घर की परेशानियां खत्म हो जाती है और घर में शांति बनी रहती है।

3. विष्णु पुराण में बताया गया है कि खुद भोजन करने से पहले गर्भवती महिला को भोजन देना चाहिए।

[jwplayer YOZBoXwj-gkfBj45V]

4. बालक को भी खुद से पहले भोजन देना आवश्यक माना जाता है। बच्चे भूख पर नियंत्रण नहीं कर पाते हैं। इसीलिए बच्चों को पहले भोजन देना चाहिए।

5. खुद भोजन करने पहले घर के वृद्ध को भोजन देना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इससे घर में किसी तरह की परेशानी नहीं रहती है।