ग्रहों के प्रभाव से इंसान का जीवन प्रभावित होता है। जिस तरह का ग्रह हमें प्रभावित करते हैं वैसी ही घटनाएं जीवन में घटने लगती है। इन घटनाओं को समझकर हम आने वाले कल को भी समझ सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हमारे साथ होने वाली छोटी-बड़ी घटना का हमारे आने वाले कल से संबंध होता है। ये घटनाएं किसी अनहोनी की आहट भी हो सकती है। आइए आज जानते है अनहोने से पहले क्या संकेत मिलते हैं।
अनहोनी के लक्ष्ण –
1. अगर आपके घर में सीलन आने लगे तो समझिए शनि की स्थिति ठीक नहीं है।
2. घर में रहने वाले लोगों का स्वास्थ्य खराब होता है।
3. बिना कारण मुकदमेबाजी और कर्जों की नौबत आ जाती है।
4. बैचेनी, चिंता और मानसिक तनाव बढ़ जाता है।
5. अगर खाने में कंकड़ या बाल निकले तो इसका अर्थ घर में नकारात्मक ऊर्जा ज्यादा है। ऐसी दशा में घर में आर्थिक नुकसान होने की संभावना ज्यादा होती है। ऐसा होने पर घर में नमक मिले हुए पानी का पोंछा लगाएं। रोज शाम को घर के हर कमरे में धूप जलाएं। पूजा के समय तीन बार शंख बजाना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है।
[jwplayer oFARnM2P-gkfBj45V]
6. अगर घर में बर्तन टूटते हों तो समझें कि चंद्रमा खराब है। ऐसी दशा में घर की महिलाओं की तबीयत खराब होने लगती है। घर में संतान की शिक्षा और स्वास्थ्य परेशानी का कारण बन जाता है।
अगर आपके घर में होती है ऐसी समस्या तो अपना सकते हैं ये कारगर उपाय-
1. घर में पर्याप्त सूर्य के प्रकाश की व्यवस्था करें।
2. घर की महिलाओं के साथ अच्छा व्यवहार करें।
3. रोजाना सुबह-शाम मंदिर में दीपक जलाएं।
4. चींटियों को आटा डालना शुरू करें।
5. हर मंगलवार को घर में सुंदरकांड का पाठ करें।
6. हनुमान चालीसा का पाठ सूर्य की रोशनी में करें।
7. ज्योतिष की सलाह से मूंगा धारण करें।