साल 2017 के जनवरी (08-14 जनवरी) महीने का दूसरा सप्ताह है। ऐसे में विभिन्न राशि वाले जातक यह जानना चाहेंगे कि उनका आने वाल सप्ताह कैसा होगा। ताकि उसके मुताबिक वह अपने कार्य कर सके। ऐसे में महागुरु गौरव मित्तल बता रहे हैं कि अलग-अलग राशियों के लिए 8 (रविवार) से 14 (शनिवार) जनवरी का दिन कैसा रहेगा। मिथुन राशि वाले  नौकरीपेशा करने वाले लोगों को फायदा होगा परंतु बिजनेस में कुछ नुकसान हो सकता है। प्रोपर्टी या शेयर बाजार में निवेश करना लाभदायक हो सकता है। छात्रों को काफी मेहनत करनी होगी। वहीं दूसरी ओर यह सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला है, परंतु कार्यक्षेत्र में प्रगति बनी रहेगी, प्रोमोशन, अच्छी जॉब, वेतन में बढ़ोतरी के साथ के भी योग दिख रहे हैं। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मेष (Aries) राशि के बारे में
राशि स्वामी: मंगल | शुभ रत्न: मूंगा | शुभ रुद्राक्ष: तीन मुखी | शुभ दिशा: दक्षिण

यह सप्ताह सुख कार्यक्षेत्र में सम्मान व पदोन्नति के योग रहेंगे, अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे। इस सप्ताह किसी की मदद से आपका रुका हुआ कार्य पूरा होगा। परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आने के योग प्रबल हैं। अपनी ताकत को किसी अच्छे और उद्देश्यपूर्ण कार्य में लगाने का प्रयास कीजिए। यह सप्ताह विद्यार्थियों के लिए भी यह समय आगे की योजना बनाने के लिए शुभ है। शादीशुदा जोड़े और प्रेमी युगल को वैवाहिक अथवा प्रेम जीवन में रोमांस से भरपूर पलों का आनंद मिलेगा।

[jwplayer ZYYY7HTy-gkfBj45V]

वृषभ (Taurus) राशि के बारे में

राशि स्वामी: शुक्र | शुभ रत्न: हीरा | शुभ रुद्राक्ष: छह मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: दक्षिण पूरब

इस सप्ताह आपका सारा ध्यान अपने कार्य पर होगा, कम मेहनत से भी अधिक परिणाम मिलेंगे। अधीनस्थ कर्मचारी सहयोग करेंगे। अपनी वाणी पर संयम रखें और किसी प्रकार की गलतफहमी ना पालें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। परिवार में भी सभी आपका सहयोग देंगे। यह सप्ताह विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, वाहन चलाते हुए पूर्ण सावधानी अपनाने की जरूरत है। लव लाइफ में किसी तरह की गलतफहमी हो सकती है, रिश्तों के मामलो में यह सप्ताह थोड़ा कठिन हो सकता है।

मिथुन (Gemini)राशि के बारे में
राशि स्वामी: बुध | शुभ रत्न: पन्ना | शुभ रुद्राक्ष: चार मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: उत्तर

यह सप्ताह निवेश करने के लिए अच्छा नहीं है यधपि कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन उम्दा रहेगा। नौकरीपेशा करने वाले लोगों को फायदा होगा परंतु बिजनेस में कुछ नुकसान हो सकता है। प्रोपर्टी या शेयर बाजार में निवेश करना लाभदायक हो सकता है। छात्रों को काफी मेहनत करनी होगी। पारिवारिक स्तर पर आपको खुशियां हासिल होंगी, घर वालों के साथ सामंजस्य बना रहेगा, जीवनसाथी से अत्यधिक सहयोग मिलेगा।

वार्षिक राशिफल 2017: जानें कैसा रहेगा अलग-अलग राशियों का भविष्य

कर्क (Cancer) राशि के बारे में
राशि स्वामी: चंद्रमा | शुभ रत्न: मोती | शुभ रुद्राक्ष: दो मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: उत्तर पश्चिम

यह सप्ताह आपके लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला है, परंतु कार्यक्षेत्र में प्रगति बनी रहेगी, प्रोमोशन, अच्छी जॉब, वेतन में बढ़ोतरी के साथ के भी योग दिख रहे हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सप्ताह के मध्य, आपको कहीं से अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा साबित होगा, परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा।

सिंह (Leo)राशि के बारे में
राशि स्वामी: सूर्य | शुभ रत्न: माणिक्य | शुभ रुद्राक्ष: एक मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: पूरब

इस सप्ताह भाग्य आपके साथ हैं, कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी। नौकरीपेशा लोग अधिक कार्य के चलते आप व्यस्त रहेंगे परंतु आर्थिक उन्नति के योग हैं। बोलने से पहले अपने शब्दों को लेकर एकबार सोच लें। छात्रों को इस सप्ताह अधिक मेहनत करने के लिए तैयार रहना होगा। इस हप्ते लव लाइफ रोमांस से भरपूर रहेगी परंतु वैवाहिक जीवन में प्यार और तकरार दोनों का अनुभव होगा। परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे और घर में शांति बनी रहेगी।

कन्या (Virgo) राशि के बारे में
राशि स्वामी: बुध | शुभ रत्न: पन्ना | शुभ रुद्राक्ष: चार मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: उत्तर

भाग्‍य आपके साथ है, धन संबंधी चिंताएं दूर होंगी। रिश्तों को मजबूत बनाने और उन्हें नए आयाम तक पहुंचाने के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा है। समय आपके अनुकूल है। आप कोई प्रॉपर्टी अथवा वाहन ख़रीद सकते हैं। सेहत भी दुरुस्त रहेगी। निवेश कार्यों पर जयादा ध्यान देने की जरूरत है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। इस हफ्ते शादीशुदा लोगो की लव लाइफ रोमांस से भरपूर रहेगी।

साल 2017 में घटेंगी आतंकी घटनाएं, भाद्र-आश्विन में छूट सकता है किसी नामी नेता या अभिनेता का साथ

तुला (Libra) राशि के बारे में
राशि स्वामी: शुक्र | शुभ रत्न:  हीरा | शुभ रुद्राक्ष: छह मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: दक्षिण पूरब

इस सप्ताह समय आपके साथ नहीं हैं इसलिए वित्तीय मामलों में सावधानी बरतें, ख़र्च में वृद्धि की संभावना है। पारिवारिक स्तर पर सावधान रहने की आवश्यकता है, घर में किसी सदस्य की तबियत खराब हो सकती है। यह सप्ताह छात्रों के लिए थोड़ा मुश्किल भरा है, जयादा मेहनत करनी पड़ेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की भी संभावना है। निजी जीवन, दांपत्य एवं लव लाइफ में गलतफहमियों के कारण आपके आपसी रिश्ते कमजोर होंगे, विवाद होने की संभावना है।

वृश्चिक (Scorpio) राशि के बारे में
राशि स्वामी: मंगल | शुभ रत्न: मूंगा | शुभ रुद्राक्ष: तीन मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: दक्षिण

इस सप्ताह सितारे आपके साथ नहीं हैं वित्तीय मामलों से जुड़े फैसले कुछ समय के लिए टाल दें। आप पर काम का बोझ अधिक है, कार्य का दबाव आपको तनाव दे सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की भी संभावना है। छात्रों के लिए यह सप्ताह संतोषजनक रहेगा, मेहनत का फल मिलेगा। दांपत्य जीवन में कुछ अनबन हो सकती है, लव लाइफ में चाह करके भी नीरसता रहेगी।

धनु (Sagittarius) राशि के बारे में
राशि स्वामी :गुरु | शुभ रत्न:पुखराज | शुभ रुद्राक्ष: पांच मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: उत्तर पूरब

इस सप्ताह कम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है, कार्यक्षेत्र् में भी आपको एक पहचान मिलेगी, लिए गए निर्णय कारगर साबित होंगे। गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखें, किसी भी व्यक्ति के साथ व्यर्थ विवाद से बचें, संयम बनाए रखें। परिवार में भी सब सामान्य होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने चाहिए। लव लाइफ में इस सप्ताह, पैदा हुए मतभेद सुलझ सकते हैं।

मकर (Capricon) राशि के बारे में
राशि स्वामी: शनि | शुभ रत्न: नीलम | शुभ रुद्राक्ष: सात मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: पश्चिम

इस सप्ताह निवेश करना अच्छा रहेगा जो के आगे चलकर आपको बड़ा फायदा देगा। इस सप्ताह आपको पैसा कमाने के विभिन अवसर प्राप्त होंगे, काम के सिलसिले में आपको अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी के लिए यह उचित समय है। इस हप्ते लव लाइफ रोमांस से भरपूर रहेगी, पूरे सप्ताह आप रोमांटिक मूड में रहेंगे, अपने प्यार का इजहार करने के लिए यह समय अच्छा है।

साल 2017 के दो संवत्सरों का मूल्यांकन, नेताओं और अमीरों को प्रभु की याद ज्यादा सताएगी

कुंभ (Aquarius) राशि के बारे में
राशि स्वामी: शनि | शुभ रत्न: नीलम | शुभ रुद्राक्ष: सात मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: पश्चिम

इस सप्ताह नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ भी मतभेद होने की संभावना है । आपको काफी परिश्रम करना पड़ेगा, हानि का सामना करना पड़ सकता है परंतु जितनी मेहनत करेंगे आपको उतना अधिक फल मिलेगा। छात्रों के लिए अच्छा समय, मेहनत करने पर कामयाबी आपके साथ होगी। सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी संग प्रेम की मधुरता बढ़ेगी।

मीन (Pisces) राशि के बारे में
राशि स्वामी :गुरु | शुभ रत्न:पुखराज | शुभ रुद्राक्ष: पांच मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: उत्तर पूरब

इस सप्ताह आय प्राप्ति के योग हैं, लंबी दूरी की व्यापारिक यात्रा फायेदेमंद साबित होगी। किस्मत का साथ मिलेगा, नए लोगों से कॉन्टैक्ट होंगे। आय के नए साधन मिलेंगे, पैसे की समस्या नहीं आयेगे। विवादों से बचने की कोशिश करें। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों को इस सप्ताह आसानी से सफलता प्राप्त होगी, परीक्षा के नतीजे आपके पक्ष में ही होंगे। इस हफ्ते पारिवारिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।