साल 2017 के जनवरी (29 जनवरी-04 फरवरी) महीने का आखिरी सप्ताह है। ऐसे में विभिन्न राशि वाले जातक यह जानना चाहेंगे कि उनका आने वाला सप्ताह कैसा होगा। ताकि उसके मुताबिक वह अपने कार्य कर सके। ऐसे में महागुरु गौरव मित्तल बता रहे हैं कि अलग-अलग राशियों के लिए 29 जनवरी (रविवार) से 04 फरवरी (शनिवार) जनवरी का दिन कैसा रहेगा। इस सप्ताह मिथुन वाले निवेश सोच-समझकर करें, अपनी ताकत को किसी अच्छे और उद्देश्यपूर्ण कार्य में लगाने का प्रयास कीजिए। सप्ताह के आखिरी दिनों में स्थिति में कुछ सुधार होगा। विद्यार्थियों को मेहनत से सफलता मिलेगी, यह समय आगे की योजना बनाने के लिए शुभ है। सेहत भी दुरुस्त रहेगी। वहीं दूसरी ओर कर्क राशिवालों को किस्मत का साथ मिलेगा, कार्य क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। सेहत को लेकर थोड़ा सचेत रहें। यह सप्ताह विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा, कम मेहनत से भी अधिक परिणाम मिलेंगे। बोलने से पहले अपने शब्दों पर ध्यान रखें, रिश्ते सुलझाने और पुराने दिनो का फिर से आनंद लेने का ये अच्छा मौका होगा।

मेष (Aries) राशि के बारे में
राशि स्वामी: मंगल | शुभ रत्न: मूंगा | शुभ रुद्राक्ष: तीन मुखी | शुभ दिशा: दक्षिण

इस सप्ताह आप खुद को व्याकुल पायेंगे, कोई भी फैसला हड़बड़ाहट में न लें। पैसा आपके हाथों से फिसलता नज़र आएगा और आपको पता भी नहीं चलेगा, चिंताएं भी बढ़ेंगी। इन सबके बावजूद कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन उम्दा रहेगा, जॉब से संबंधित उन्नति होगी, आपका रुका हुआ कार्य भी पूर्ण हो सकता है। सप्ताह रिश्तों के लिहाज से थोड़ा कठिन हो सकता है, अपनी वाणी पर संयम रखें। छात्रों के लिए भी यह सप्ताह थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है, पढ़ते समय एकाग्रता बनाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। शादीशुदा जीवन में कुछ बधाएँ आ सकती हैं।

वृषभ (Taurus) राशि के बारे में
राशि स्वामी: शुक्र | शुभ रत्न: हीरा | शुभ रुद्राक्ष: छह मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: दक्षिण पूरब

इस सप्ताह व्यावसायिक सफलता से मन में उत्साह रहेगा, रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे, सफलता मिलेगी, धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं। परिवार का कोई बड़ा सदस्य भी बीमार हो सकता है। किसी मेहमान के आने की संभावना है। यात्रा के दौरान एहतियात बरतने की जरूरत है। विद्यार्थियों को इस सप्ताह किये गए प्रयासों से सफलता के साथ-साथ अच्छा परिणाम प्राप्त होने के संभावना है। पारिवारिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा।

वार्षिक राशिफल 2017: जानें कैसा रहेगा अलग-अलग राशियों का भविष्य

मिथुन (Gemini)राशि के बारे में
राशि स्वामी: बुध | शुभ रत्न: पन्ना | शुभ रुद्राक्ष: चार मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: उत्तर

इस सप्ताह प्रोफेशनल लाइफ मूलतः बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय ठीक नहीं कहा जा सकता, हालांकि नौकरीपेशा लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें, अपनी ताकत को किसी अच्छे और उद्देश्यपूर्ण कार्य में लगाने का प्रयास कीजिए। सप्ताह के आखिरी दिनों में स्थिति में कुछ सुधार होगा। विद्यार्थियों को मेहनत से सफलता मिलेगी, यह समय आगे की योजना बनाने के लिए शुभ है। सेहत भी दुरुस्त रहेगी, दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा, बिगड़े रिश्ते सुधर सकते हैं, पत्नी के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं, प्रेमियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा हालांकी पारिवारिक चिंताएं हो सकती हैं।

कर्क (Cancer) राशि के बारे में
राशि स्वामी: चंद्रमा | शुभ रत्न: मोती | शुभ रुद्राक्ष: दो मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: उत्तर पश्चिम

इस सप्ताह आप और अधिक ऊर्जावान अनुभव करेंगे। आजीविका के प्रयासों को सफलता मिलेगी, धन लाभ के योग हैं। आपको किस्मत का साथ मिलेगा, कार्य क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। सेहत को लेकर थोड़ा सचेत रहें। यह सप्ताह विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा, कम मेहनत से भी अधिक परिणाम मिलेंगे। बोलने से पहले अपने शब्दों पर ध्यान रखें, रिश्ते सुलझाने और पुराने दिनो का फिर से आनंद लेने का ये अच्छा मौका होगा। प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा साबित होगा।

सिंह (Leo)राशि के बारे में
राशि स्वामी: सूर्य | शुभ रत्न: माणिक्य | शुभ रुद्राक्ष: एक मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: पूरब

इस सप्ताह किस्मत का साथ मिलेगा, सप्ताह के शुरु के दिनों में रुके हुए कुछ काम भी पूरे हो सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। जोखिम भरे निवेश करने से बचें। फालतू खर्चा करने से बचें। सेहत भी ठीक ही रहेगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। मित्रों से विवाद होने की संभावना है। छात्रों को इस सप्ताह मेहनत करने के लिए तैयार रहना होगा। इस हफ्ते लव लाइफ रोमांस से भरपूर रहेगी, जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

कन्या (Virgo) राशि के बारे में
राशि स्वामी: बुध | शुभ रत्न: पन्ना | शुभ रुद्राक्ष: चार मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: उत्तर

इस सप्ताह के शुरु में व्यापारिक भागदौड़ बढ़ सकती है, निवेश करना अच्छा रहेगा। नये उपक्रम की शुरुआत करना आपके भविष्य के लिये लाभदायक होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। यह सप्ताह छात्रों के लिए बेहतरीन होगा। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी आपके साथ होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह सामान्य रहेगा। घर में शांति बनी रहेगी, बेकार की बातों और झगड़ों से बचें।

साल 2017 में घटेंगी आतंकी घटनाएं, भाद्र-आश्विन में छूट सकता है किसी नामी नेता या अभिनेता का साथ

तुला (Libra) राशि के बारे में
राशि स्वामी: शुक्र | शुभ रत्न:  हीरा | शुभ रुद्राक्ष: छह मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: दक्षिण पूरब

यह सप्ताह भाग्‍य आपके साथ है, नए काम शुरू हो सकते हैं। सोचे हुए कामकाज पूरे होंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अनुकूल है। स्वजनों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा दाम्पत्य जीवन में खुशियां मिलेंगी, लव लाइफ रोमांचक हो सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं पर घूमने जा सकते हैं। सेहत के मामले में ये सप्ताह सामान्य रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio) राशि के बारे में
राशि स्वामी: मंगल | शुभ रत्न: मूंगा | शुभ रुद्राक्ष: तीन मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: दक्षिण

इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अच्छा है। रोजगार के क्षेत्र में सफलता के संकेत मिलेंगे, पुराने निवेश का फायदा भी इसी सप्ताह मिलने की संभावना है। लव लाइफ के लिए सप्ताह ठीक है, प्रेम संबंध और गहरे भी हो सकते हैं। घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। अविवाहितों के लिए नए रिश्ते आ सकते हैं। छात्रों को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है, छोटी-छोटी बातो पर भी आप गुस्सा कर सकते हैं। इस सप्ताह सेहत ठीक-ठीक ही रहेगा।

धनु (Sagittarius) राशि के बारे में
राशि स्वामी :गुरु | शुभ रत्न:पुखराज | शुभ रुद्राक्ष: पांच मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: उत्तर पूरब

यह सप्ताह नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक नहीं है, खर्चा ज्यादा रहेगा। किसी भी तरह का निवेश करने के लिए समय ठीक नहीं है, जल्दबाजी के फैसले परेशानी पैदा कर सकते हैं, बिजनेस में हानि के आसार है। इस सप्ताह छात्रों को कुछ ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंताएं हो सकती हैं। पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे, आप रोमांटिक मूड में रहेंगे, वाणी पर कंट्रोल रखें। प्यार का इजहार करने के लिए यह समय अच्छा है। लव लाइफ के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा रहेगा।

मकर (Capricon) राशि के बारे में
राशि स्वामी: शनि | शुभ रत्न: नीलम | शुभ रुद्राक्ष: सात मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: पश्चिम

इस सप्ताह आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, बिजनेस के लिए समय अच्छा कहा जा सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय ठीक-ठीक है। आप जो भी काम करेंगे उसमे आपको लाभदायक परिणाम प्राप्त होंगे, कोई रुका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। छात्रों को आगे बढ़ने के रास्ते मिलेंगे, परंतु अधिक मेहनत करने की जरूरत है, एकाग्रता बनाए रखें। लव लाइफ के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा नहीं रहेगा, वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव हो सकता
है। माता की सेहत को लेकर थोड़ी ज्यादा ही चिंता रहेगी।

साल 2017 के दो संवत्सरों का मूल्यांकन, नेताओं और अमीरों को प्रभु की याद ज्यादा सताएगी

कुंभ (Aquarius) राशि के बारे में
राशि स्वामी: शनि | शुभ रत्न: नीलम | शुभ रुद्राक्ष: सात मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: पश्चिम

इस सप्ताह आप जिन परियोजनाओं पर काम करेंगे, वह लाभदायक रहेगे, व्यापारिक व आर्थिक लाभ के रास्ते बनेंगे, कारोबार में भी इज़ाफा होगा। पिता की सेहत को लेकर इस सप्ताह चिंता रहेगी। चोट लगने की आशंका है इसलिए गाड़ी चलाते समय बहुत सतर्क रहें। मांगलिक कार्यक्रमों में जाने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय ठीक है, जीवनसाथी से मधुरता रहेगी। परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे और घर में शांति बनी रहेगी।

मीन (Pisces) राशि के बारे में
राशि स्वामी :गुरु | शुभ रत्न:पुखराज | शुभ रुद्राक्ष: पांच मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: उत्तर पूरब

यह सप्ताह नौकरीपेशा वालों के लिए समय अच्छा रहेगा, किस्मत का साथ मिलेगा परंतु बिजनेस के मामलों में कुछ खास समय नहीं है। शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ साबित हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने का प्रयास करना चाहिए, मेहनत करने का समय है। लव लाइफ में थोड़ी नीरसता भी रहेगी, दाम्पत्य जीवन में थोड़े उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। कहीं घूमने जाने का भी योग बनेगा। सेहत थोड़ी खराब होने के भी प्रबल
योग है।