राशि चक्र कि दूसरी राशि है वृष, जिसके स्वामी दैत्य गुरु शुक्रदेव हैं। ऐश्वर्य के मालिक शुक्र नववर्षारंभ पर मित्र शनि के साथ मंगल की राशि वृश्चिक में 26 जनवरी, 2017 तक गतिशील होंगे। उसके पश्चात् शनि धनु राशि में प्रविष्ट होंगे। जिससे वृष राशि के लोग शनि की अढ़ैया से प्रभावित हो जायेंगे। स्वर्णपाद का सप्तम शनि धन, सुख सुख समृद्धि के साथ महिलाओं को दैहिक कष्ट देता है। 21 मई, 2017 को जब शनिदेव अपनी उलटी चाल से वापस वृश्चिक में अपना बचा खुचा समान लेने लौटेंगे, वृष राशि के लोग अढ़ैया से मुक्त होकर फ़ौरी राहत पायेंगे। 18 नवम्बर, 2017 को शनि के मार्गी होने से ये लोग फिर से लगभग ढाई वर्षों के लिये शनि के प्रभाव में आ जायेंगे। कभी मुस्कुरायेंगे, कभी छटपटायेंगे।

ताम्रपाद का यह अष्टम शनि प्रतिष्ठा को प्रभावित करता है और यौन कष्टों को जन्म देता है। नूतन वर्षारंभ में राहू सिंह और केतु कुम्भ में रहेगा। स्वर्ण पाद का चौथा राहू और दसवाँ केतु वृष राशि वालों के लिए मानसिक संताप व प्रतिष्ठा के लिए सोचनीय हालात उत्पन्न करते है। 1 अगस्त को राहू कर्क और केतु मकर में जायेंगे। ताम्रपाद का तृतीय राहू और नौवाँ केतु करियर के लिये विशिष्ट उपलब्धि लेकर आता है। स्वर्ण पाद का पंचम वृहस्पति कन्या में गतिशील होकर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान का साक्षी बनता है। विधाता का संकेत है कि 6 सितम्बर को गुरु जब तुला में प्रविष्ट होगा तब ताम्रपाद का यह गुरु गुप्त शत्रुओं से बेचैनी और देह के निचले भाग में कष्ट का कारक बनेगा।

जनवरी
यह माह करियर और सम्मान के लिये उत्तम है। खेती से लाभ का योग है। पद के क़द में इज़ाफ़ा होगा। ख़र्च सुरसा की तरह मुँह फाड़े नज़र आयेगा। यात्रा की योजना बनेगी। कोई बहुत पुराना अज़ीज़ अचानक मिल जायेगा। देह को आनन्द आयेगा।
शुभ तिथि- 5, 6, 11, 23, 24
अशुभ तिथि- 2, 7, 8, 13, 27

फरवरी
इस मास में सरकारी और क़ानूनी मामलों में आपका सिक्का सर चढ़ कर बोलेगा। करियर में क़द बढ़ेगा। लाभ का योग है। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नकारात्मक सोच से दूर रहें।
शुभ तिथि- 7, 8, 10, 18, 21, 22, 23
अशुभ तिथि- 1, 2, 11, 12, 24, 28

Read Also: वार्षिक राशिफल 2017: जानें कैसा रहेगा अलग-अलग राशियों का भविष्य

मार्च
ये माह आपको आर्थिक सम्बल देगा। जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग व हर्ष प्रदान करेगा। मीठी वाणी आप एक तीर से कई निशाने लगा सकेंगे। शिक्षा में सफलता मिलेगी। करियर में नई जिम्मेदारियां आत्मविश्वास बढ़ाएगी। अर्थ लाभ का प्रयास मिला जुला फल देगा।
शुभ तिथि- 4, 5, 9, 10, 18, 19
अशुभ तिथि- 1, 11, 12, 15, 26

अप्रैल
इस महीने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोई पुरानी उलझन छू मंतर हो जायेगी। यात्रा की योजना बनायेंगे। करियर में चुनौतियां आयेंगी, पर गुज़र जायेंगी।आपकी टांग खींचनें वाले मुँह की खायेंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
शुभ तिथि- 6, 7, 14, 15, 19, 24, 25
अशुभ तिथि- 3, 10, 11, 12, 18, 27

मई
जल सम्बंधी कारोबार में विशिष्ट लाभ होगा। चेहरे या सर में कुछ कष्ट सम्भव है। स्वयं पर जेब हल्की होगी। करियर में चुनौतियों का सामना सफलता पूर्वक कर लेंगे। सेहत का विशेष ध्यान रखें। माह के मध्य में उलझन बढ़ेगी। ठाटबाट में वृद्धि तो होगी, पर मस्तिष्क की उधेड़बुन के कारण उसका पूरा आनन्द नहीं ले सकेंगे। विपरीत लिंगी से कुछ फायदे का योग है।
शुभ तिथि- 4, 6, 11, 19, 23, 24
अशुभ तिथि- 8, 10, 15, 17, 25

जून
इस माह में किसी स्वजन से आर्थिक कष्ट मिलेगा। कोई संशय या डर परेशान करेगा। जीवनसाथी के सहयोग और परामर्श से लाभ मिलेगा। मेहनत रंग लायेगी। आमदनी अठन्नी और ख़र्चा रूपैया के हालात बनेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही भारी पड़ेगी। करियर में चुनौतियां आयेंगी।
शुभ तिथि- 3, 4, 11, 12, 22, 23
अशुभ तिथि- 8, 15, 16, 25, 26

Read Also: साल 2017 में घटेंगी आतंकी घटनाएं, भाद्र-आश्विन में छूट सकता है किसी नामी नेता या अभिनेता का साथ

जुलाई
बौद्धिक क्षमता और अनुज के सहयोग से धनार्जन होगा। आपका मखौल उड़ाने वाले पराभूत होंगे। शिक्षा में सफलता मिलेगी। राजनेताओं और अधिकारियों से लाभ का योग है। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवन से सम्बंधित कोई नसीहत मिलेगी। व्यक्तित्व निखरेगा। यात्रा आर्थिक संकोच निर्मित होंगे।
शुभ तिथि- 3, 4, 11, 12, 22, 23
अशुभ तिथि- 6, 8, 12, 20, 21

अगस्त
इस माह विवाद से बचें। यात्रा में तनाव सम्भव। व्यावसायिक यात्रा आर्थिक लाभ प्रदान करेगी। करियर में महीने के कुछ दिन उल्लेखनीय रहेंगे। रसूखदारों से मेलजोल फ़ायदा पहुँचायेगा। बुज़ुर्गों की सलाह कारगर सिद्ध होगी। विरोधी निरुत्तर होंगे। ऐश्वर्य वृद्धि होगी। तीर्थ यात्रा की योजना बनेगी।
शुभ तिथि- 3, 5, 13, 17, 25, 26
अशुभ तिथि- 1, 7, 8, 11, 20, 27

सितम्बर
सम्पत्ति से लाभ का योग है। मां से प्रत्यक्ष लाभ होगा। सट्टेबाज़ी से फ़ासला रखें।करियर में सिक्का चलेगा। आर्थिक अवरोध नष्ट होकर धन लाभ की स्थिति बनेगी। सुख शांति तारी रहेगी। विरोधियों को हलके में न लें।
शुभ तिथि- 6, 7, 9, 18, 19, 25, 27
अशुभ तिथि- 2, 4, 11, 12, 22, 30

अक्टूबर
मानसिक शांति के प्रयास से लाभ होगा। शिक्षा में थोड़ी मेहनत से सफलता मिलेगी। संतान को लेकर क्षणिक उलझन निर्मित तो होगी, पर उसका कामयाबी से सीना चौड़ा हो जायेगा। सत्कर्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। ख़ून के नहीं, आपके द्वारा निर्मित रिश्ते ही सुख दुःख में साथ नज़र आयेंगे।करियर में जिम्मेदारियां बढ़ने से चैन और बेचैनी दोनो मिलेगी।
शुभ तिथि- 7, 9, 14, 18, 24, 26
अशुभ तिथि- 4, 5, 11, 13, 22, 30

Read Also: साल 2017 के दो संवत्सरों का मूल्यांकन, नेताओं और अमीरों को प्रभु की याद ज्यादा सताएगी

नवम्बर
सतर्कता से विरोधी पराभूत होंगे। सट्टे से हानि होगी। चिकित्सा ख़र्च बढ़ेगा। वरिष्ठजनों से विशिष्ट सहयोग मिलेगा। शरीर के निचले हिस्से के प्रति सतर्क रहें। जीवनसाथी का चट्टान जैसा सहयोग भाव विभोर कर देगा। वक्तृत्व क्षमता से लाभ प्राप्त होगा।कोई भूला याद आयेगा।
शुभ तिथि- 6, 9, 14, 17, 21, 27
अशुभ तिथि- 3, 8, 12, 15, 21, 26

दिसंबर
इस माह में किसी पुराने फंसे धन की प्राप्ति से ऋण मुक्ति की राह निकलेगी। माह वैसे तो शुभ समाचार सुनाएगा पर विवाद और मुक़दमें में उलटे परिणाम लायेगा। जलने वालों की हवा निकल जायेगी। करियर में दिमाग़ का दही होने के पश्चात् कोई अच्छी ख़बर आएगी। मानसिक क्षमता व वक्तृत्व शक्ति से अर्थ लाभ होगा।
शुभ तिथि- 1, 2, 6, 15, 16, 24, 26
अशुभ तिथि- 4, 8, 9, 12, 13, 28

उपाय- सवा किलो मिश्री को काली मिट्टी के पात्र में रखकर पूर्णिमा को चन्द्रमा के प्रकाशमें पूरी रात रखें। नित्य सर्वप्रथम उसका सेवन करें। बहुत लाभ होगा, ऐसा परम्परायें कहती है।

देश-दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए क्लिक करें…