Venus Transit In Cancer : ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक धन-वैभव और विलासिता के कारक शुक्र का कर्क राशि में प्रवेश होने वाला है। शुक्र ग्रह का यह राशि परिवर्तन आगामी 23 जुलाई, 2019 होगा। सभी 12 राशियों में से वृषभ और तुला का स्वामी ग्रह शुक्र माने जाते हैं। इसे धन-वैभव और सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है। जिस जातक की लग्न कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है उसके प्रेम और दाम्पत्य जीवन में और भी अधिक निखार आता है। यही कारण है कि शुक्र का यह गोचर सभी राशि वालों के लिए बेहद खास है। शुक्र अपने इस राशि परिवर्तन के दौरान मिथुन से कर्क में प्रवेश करेगा। ऐसे में ज्योतिष के अनुसार जानते हैं कि शुक्र का राशि परिवर्तन सभी राशियों के लिए क्या परिवर्तन लेकर आने वाला है।

मेष: इस राशि के में शुक्र चौथे भाव में प्रवेश करेगा। लग्न कुंडली का चौथा भाव सुख का होता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को सुख और वैभव में वृद्धि होगी। अविवाहित जातकों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। साथ ही साथ धन में भी वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता और उन्नति की प्राप्ति भी संभव है। हालांकि गोचर के दौरान आपको सेहत के प्रति खास ख्याल रखना होगा।

वृषभ: शुक्र वृषभ राशि का स्वामी ग्रह है। राशि परिवर्तन के दौरान शुक्र आपकी लग्न कुंडली के तीसरे घर में प्रवेश करेगा। शुक्र के पराक्रम भाव में आने से आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही शुक्र के परिवर्तन से शत्रु और रोग से आपकी रक्षा होगी। इसके अलावा आपके भाग्य में भी वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। अपनी क्षमता के अनुसार काम करना आपके लिए लाभकारी होगा।

मिथुन: शुक्र राशि बलदकर आपकी लग्न कुंडली के दूसरे भाव में प्रवेश करेगा। शुक्र-गोचर की अवधि में आपको जमा किए गए धन में कमी हो सकती है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। साथ भी संतान, प्रेम संबंध और पढ़ाई के मामलों में दिक्कतें आ सकती हैं। गोचर की अवधि में धन देने से इसके वापस मिलने की संभावना कम है। कपड़े, ज्वेलरी आदि पर धन खर्च होगा।

कर्क: शुक्र का गोचर आपकी राशि में हो रहा है। गोचर की अवधि में सेहत के प्रति विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वभाव में उग्रता दिख सकती है। चोट-चपेट और आग से बचकर रहना आपके लिए अच्छा रहेगा। वहीं सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताने का अवसर मिलेगा। कार्यशैली में भी परिवर्तन दिखने को मिलेगा।

सिंह: आपकी राशि में शुक्र 12वें भाव में प्रवेश करेगा। जिस कारण आपको कोर्ट-कचहरी और रोग आदि में धन खर्च होगा। आंखों और मस्तिष्क संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। शत्रु पक्ष से भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। गोचर के दौरान आप अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।

कन्या: शुक्र राशि बदलकर आपकी कुंडली के 11वें भाव में प्रवेश करेगा। लाभ स्थान पर आने के कारण आपको धन लाभ हो सकता है। साथ ही शिक्षा और संतान से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। गोचर के दौरान आपके भाग्य में वृद्धि हो सकती है। रोगों को अनदेखा न करें वरना परेशानी में पड़ सकते हैं।

[bc_video video_id=”6012970179001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

तुला: आपकी राशि में शुक्र 10वें भाव में प्रवेश करेगा। शुक्र के गोचर से तुला आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। पुरानी बीमारियों से निजात मिल सकता है। साथ ही जीवन में सुख-सुविधाओं की वृद्धि भी होने वाली है। हालांकि शरीर में कमजोरी का एहसाह हो सकता है।

वृश्चिक: शुक्र का राशि परिवर्तन आपकी कुंडली के नौवें भाव में होगा। गोचर के दौरान आपके काम पर ध्यान देना आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। फिजूलखर्ची से बचें। इसके अलावा रोग में वृद्धि हो सकता है। मानसिक व्याधि भी कुछ हद तक परेशान कर सकती है। कार्यस्थल पर आ रही परेशानियों से निजात पा सकते हैं।

धनु: शुक्र राशि परिवर्तन कर आपकी भाव कुंडली के आठवें भाव में प्रवेश करेगा। गोचर के दौरान आपको स्वास्थ्य संबंधी चिंता बढ़ सकती है। पारिवारिक जनों के स्वास्थ्य के कारण कहीं दूर की यात्रा भी करनी पड़ेगी। अदालती विवाद बढ़ सकता है। इसके लिए आपको सावधान रहना होगा। धन वृद्धि के योग बनेंगे।

मकर: आपकी लग्न कुंडली के सातवें भाव में शुक्र का गोचर होने वाला है। गोचर की अवधि में दाम्पत्य जीवन में खटास पैदा हो सकता है। अनावश्यक विवाद के कारण मानसिक परेशानी बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव से परेशानी होगी।

कुंभ: इस राशि के जातकों को लिए शुक्र उनकी कुंडली के छठे भाव में प्रवेश करेगा। गोचर के दौरान पुराने रोग से सावधान रहना होगा। शत्रु परेशान कर सकते हैं। गोचर की अवधि में अनावश्यक धन खर्च होगा। भविष्य के लिए निवेश की योजना बना सकते हैं। यह गोचर आपके लिए भाग्यवर्धक साबित होगा। जीवन में सुख-सुविधाओं का आनंद भी प्राप्त करने वाले हैं।

मीन: शुक्र आपकी लग्न कुंडली के पांचवें भाव में प्रवेश करने जा रहा है। गोचर की अवधि में आपको जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। शुक्र के इस गोचर से आपको कुछ समय के लिए परेशानी बढ़ेगी। गोचर के दौरान आपकी पराक्रम क्षमता बढ़ती नजर आएगी। स्वास्थ्य को लेकर बेहद सावधान रहने की जरूरत है।