आज 6 फरवरी को शुक्र ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है। शुक्र कुंभ राशि में 2 मार्च तक रहेगा। शुक्र को सुंदरता और सुख देना वाला ग्रह माना जाता है। इसी ग्रह से व्यक्ति को जीवन में भौतिक चीजों का सुख मिलता है। शुक्र के प्रभाव से व्यक्ति का आकर्षण बढ़ता है। इस गोचर से सभी राशियों पर शुभ-अशुभ पड़ेगा। आइए जानते हैं किस राशि के जातक को इस गोचर से फायदा मिलेगा।

मेष – मेष राशि वालों के लिए यह गोचर लाभदायक रहेगा। इस गोचर से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में मुनाफा अधिक मिलेगा। लव लाइफ में मजबूती आएगी। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। एक्स्ट्रा इनकम बढ़ सकती है।

वृषभ – इस राशि के लिए शुक्र सुख लेकर आ रहा है। कारोबार में नए फैसले ले सकते हैं। विदेश से खुशखबरी मिल सकती है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। दफ्तर में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नए शहर में शिफ्ट हो सकते हैं। पारिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखना पड़ेगा।

मिथुन – शुक्र के गोचर से मिथुन राशि के जातकों को सुख मिलेगा। इस दौरान आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। लोगों के साथ संबंध मधुर होंगे। नौकरीपेशा वालों के लिए यह समय अच्छा है। स्वास्थ्य समस्याएं ठीक होगी। शारीरिक और मानसिक क्षमता में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]

वृश्चिक -इस राशि परिवर्तन के कारण आपको फायदा मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। कारोबार में मुनाफा मिलेगी। विदेश में आपको लाभ मिलेगा। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को इस गोचर से लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा वालों की तरक्की हो सकती है।

धनु – धनु राशि वालों के लिए इस परिवर्तन से लाभ होने वाला है। आपको जॉब मिल सकती है। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। ऑफिस के काम से बाहर जा सकते हैं। विदेश से इनकम मिल सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।