राशि चक्र की सप्तम राशि है तुला, जिसके स्वामी ग्रह ऐश्वर्य के मालिक शुक्रदेव हैं। दैत्य गुरु शुक्र नूतन वर्षारंभ पर मंगल और केतु के साथ मित्र शनि की राशि कुंभ में गतिशील होंगे। बरस के आग़ाज़ में शनिदेव मंगल की राशि वृश्चिक में रहेंगे। शनि जहाँ मान प्रतिष्ठा का बेडा गर्क करके कमज़ोर आर्थिक स्थिति का कारण बनता है और स्वास्थ्य को दुर्बल करता है, वहीं पारिवारिक आनंद का भी सूत्रपात करता है। 26 जनवरी 2017 को शनि गृह परिवर्तन करके देव गुरु बृहस्पति की राशि धनु में जायेंगे। फलस्वरूप इस राशि के लोग शनि की साढ़ेसाती से मुक्त हो जायेंगे। स्वर्ण पाद का तृतीय शनि शिक्षा में सफलता के साथ मानसिक तनाव का भी सबब बनेगा। 21 मई को अपनी उलटी चाल से शनिदेव पुनः वृश्चिक में जायेंगे, परिणाम स्वरूप इस राशि के लोग एक बार पुनः शनि की साढ़ेसाती के फंदे में फंस जायेंगे।

स्वर्ण पाद का द्वितीय शनि चिकित्सा ख़र्च में इज़ाफ़ा का कारण बनता है और अमर्यादित वाणी से हानि पहुँचाता है। संतान की गलतियाँ भारी पड़ेंगी। आध्यात्मिक उन्नति होगी। 18 नवम्बर को शनि फिर से धनु में आयेंगे। तब तुला राशि वाले साढ़ेसाती से मुक्त होकर मुस्कुराएँगे और इनके ग्रहयोग नई उम्मीदें जगायेंगे। रजत पाद का तृतीय शनि अनुज से परम लाभ का योग बनाता है। नए साल के आरम्भ में राहू सिंह और केतु कुम्भ में होंगे। स्वर्ण पाद का एकादश राहु और पंचम केतु महत्वाकांक्षी योजना से कामयाबी कके द्वार खोलता है, लेकिन त्वरित धन अपनी गति से ख़र्च भी होने लगता है। 1 अगस्त को राहु कर्क और केतु मकर में जायेंगे। रजत पाद का दशम राहू और पंचम केतु करियर में सहकर्मियों के बीच अलगाव का कारक बनता है। देव गुरु बृहस्पति बुध की राशि कन्या में भ्रमणशील होंगे। स्वर्ण पाद का द्वादश गुरु ऋण के फंदे में फंसाने के लिये बख़ूबी जाना जाता है। 6 सितम्बर को जब देव गुरु वृहस्पति, दैत्य गुरु शुक्र के घर तुला में जायेंगे, तो रजत पाद का प्रथम गुरु देह में विकार उत्पन्न करता है।

जनवरी
यह माह में आर्थिक योजनाओं की सफलता का जश्न मनाने का है। पर याद रखें जब तक आप उधार के पैसे लौटा न देंगे, प्रगति न कर सकेंगे। क़ानूनी समस्या तंग करेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी बिछड़े परिजन की याद से गला भर आयेगा। किसी का उपहास हर्ग़िज़ ना उड़ायें।
शुभ तिथि- 1, 2, 4, 6, 15, 20, 24
अशुभ तिथि- 7, 13, 14, 15, 21, 29

फरवरी
इस महीने में अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। किसी नाराज़ मित्र से मुलाक़ात होगी। रुके हुए पैसे मांगने पर कहासुनी हो सकती है। अपनी किसी ग़लती का पश्चात्ताप होगा। संतान में परस्पर कलह के संकेत मिलेंगे। कनिष्ठ औलाद की नीयत ख़राब हो जायेगी। ग्लानि का बोध होगा।
बड़ी संतान को लेकर कुछ फ़िक्र रहेगी|
शुभ तिथि- 10, 11, 15, 18, 24
अशुभ तिथि- 5, 8, 9, 12, 13, 19

Read Also: वार्षिक राशिफल 2017: जानें कैसा रहेगा अलग-अलग राशियों का भविष्य

मार्च
कारोबार में चुनौतियां आयेंगी। भागदौड़ बढ़ेगी। काम का दबाव बनेगा। संतान की गलतियाँ मन उदास करेंगी। दूसरों पर टीका टिप्पणी या उनका मजाक बनाने से धन नष्ट होगा। पुरानी बातें बहुत याद आयेंगी। मांसपेशियों में खिंचाव या कष्ट होगा। आकस्मिक खर्च सम्भव है।
शुभ तिथि- 5, 7, 8, 12, 18
अशुभ तिथि- 2, 4, 14, 28

अप्रैल
पुत्र से सुख मिलेगा। आरोग्य का लाभ होगा। विरोधी पराभूत होंगे। क्रोध पर क़ाबू रखें। आनंद और उदासी दोनों मिलेगी।महीना जहाँ आर्थिक रूप स बेचैन करेगा, वहीँ मामूली लाभ हर्षित भी करेगा।
शुभ तिथि- 4, 6, 9, 10, 24, 25
अशुभ तिथि- 11, 12, 20, 21, 30

मई
इस महीने बहस से दूर रहें। मुक़दमे के लिये संकेत अच्छे नहीं हैं। स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। नयी योजना पर काम करेंगे। सदगुण नष्ट होंगे। साझेदारी से बचें।कोई खबर बेचैन करेगी। प्रतिष्ठा का ख्याल रखें।
शुभ तिथि- 2, 4, 8, 10, 28
अशुभ तिथि- 6, 12, 13, 22

जून
दैहिक कष्ट होगा। वाणी और बौद्धिक क्षमता से अर्थ प्राप्ति होगी। सम्बन्ध और संपर्क से लाभ होगा।बुज़ुर्गों के लिये ये माह मिश्रित है। छोटी अवधि के निवेश से बचें। कोई प्रशंसा आनन्द देगी। किसी भी तरह परिजनों का ऋण उतार दें।
शुभ तिथि- 7, 14, 15, 18, 28
अशुभ तिथि- 5, 11, 12, 20, 22

Read Also: साल 2017 में घटेंगी आतंकी घटनाएं, भाद्र-आश्विन में छूट सकता है किसी नामी नेता या अभिनेता का साथ

जुलाई

इस माह में कई रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।महत्वाकांक्षी इरादे शुभ फल प्रदान करेंगे। संतान का स्वास्थ्य परेशान करेगा। आकस्मिक व्यय बढ़ेगा। उदर में कष्ट संभव है। परिवार में वाद विवाद को टालना होगा।
शुभ तिथि- 2, 10, 12, 21, 22
अशुभ तिथि- 7, 8, 17, 19, 27

अगस्त
किसी अपने की सलाह से आर्थिक लाभ होगा। सत्ता से जुड़े किसी व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक सुख मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को लिये माह अदभुत है। कोई मित्र सहायक सिद्ध होगा।
शुभ तिथि- 5, 6, 8, 9, 13, 15
अशुभ तिथि- 11, 12, 22, 23

सितम्बर
करियर के लिये माह अच्छा है। किसी का सहयोग जीवन की उलझन काम करेगा। अपनी कोई ग़लती परेशान करेगी। संतान को लेकर मानसिक दबाव बढ़ेगा।सच बोलने से लाभ भी मिलेगा और शान्ति भी।
शुभ तिथि- 5, 7, 8, 15, 25
अशुभ तिथि- 4, 11, 12, 29, 30

Read Also: साल 2017 के दो संवत्सरों का मूल्यांकन, नेताओं और अमीरों को प्रभु की याद ज्यादा सताएगी

अक्टूबर
इस महीने में सहसा बढ़ता ख़र्च बेचैन करेगा। मान सम्मान के प्रति सचेत रहें। आध्यात्म के प्रति रुझान बढ़ेगा। उपहार प्राप्त होंगे। किसी के प्रति सोच बदलेगी। संतान का कोई कृत्य दुःख देगा। आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी।
शुभ तिथि- 1, 7, 9, 19, 29
अशुभ तिथि- 4, 5, 19, 22, 24

नवम्बर
इस माह आर्थिक लाभ और व्यय दोनों बने रहेंगे। ध्यान रखें कि नीयत में सुधार के बिना स्थिति न सुधरेगी। किसी व्यक्ति विशेष से तनाव मिलेगा। स्वजनों से तकरार होगी। स्वास्थ्य में नरमी तारी रहेगी। भावुकता और सम्वेदनशीलता में इज़ाफ़ा होगा। गृह प्रपंच दर्द देगा।
शुभ तिथि- 6, 7, 8, 15, 16, 24
अशुभ तिथि- 3, 11, 12, 13, 21

दिसंबर
करियर में तनाव की संभावना है। यात्र पर खर्च होगा।वात-पित्तसे कष्ट होगा। औषधियों का दुष्परिणाम संभव। विनम्रता आपको प्रतिष्ठित बनायेगी। ससुराल पक्ष से उलझन होगी। कोई अच्छी ख़बर सुख देगी। किसी की याद बेचैन भी करेगी और चैन भी देगी। सटीक कर्म से ही धन का लाभ होगा।
शुभ तिथि- 3, 5, 14, 15, 16, 24
अशुभ तिथि- 6, 9, 10, 19, 29

उपाय- पीपल के पत्ते पर काजल रख कर भूमि प्रवाह, शारीरिक रूप से अक्षम लोगों की सेवा व उन्हें तैलीय पदार्थों का दान व नकारात्मक सोच का त्याग लाभ प्रदान करेगा, ऐसा ज्योतिष के सूत्र और मान्यताएं कहती हैं।

देश-दुनिया की तमाम ख़बरों के लिए क्लिक करें…