जन्मतिथि को जोड़कर जो कुल योग बनता है उसे मूलांक कहा जाता है। अपने मूलांक अनुसार उपाय करने से नौकरी मिल सकती है। आइए आज जानते हैं मूलांक अनुसार क्या उपाय करने चाहिए-
मूलांक 1- अगर आपकी जन्मतिथि 1, 10, 19, 28 हो तो आपका मूलांक 1 होता है।
उपाय – इस मूलांक का स्वामी सूर्य होता है। इस दिन जन्मे लोगों का शुभ दिन रविवार होता है। रविवार को अनामिका अंगुली में तांबे में माणिक्य पहनें। इस उपाय को करने से सरकारी या प्राइवेट नौकरी मिल सकती है।
मूलांक 2 – अगर आपकी जन्मतिथि 2, 11, 20, 29 हो तो उनका मूलांक 2 होता है।
उपाय – इनका स्वामी चंद्रमा होता है। सोमवार लकी दिन है। सोमवार को दाहिने हाथ की छोटी अंगुली में चांदी की अगुंठी मोती पहनें।
मूलांक 3 – अगर आपकी जन्मतिथि 3, 12, 21, 30 हो तो उनका मूलांक 3 होता है।
उपाय – इनका स्वामी गुरु होता है। गुरुवार के दिन तर्जनी अंगुली में पंचधातु में पुखराज या सुनहला धारण करें।
मूलांक 4 – अगर आपकी जन्मतिथि 4, 13, 22, 31 हो तो उनका मूलांक 4 होता है।
उपाय – इनका स्वामी राहु होता है। शनिवार के दिन बीच वाली अंगुली में चांदी में गोमेद धारण करें।
मूलांक 5 – अगर आपकी जन्मतिथि 5 14, 23 हो तो उनका मूलांक 5 होता है।
उपाय – इन स्वामी गुरु होता है। गुरुवार के दिन छोटी अंगुली में तांबे का छल्ला धारण करें।
[jwplayer YOZBoXwj-gkfBj45V]
मूलांक 6- अगर आपकी जन्मतिथि 6, 15, 24 हो तो उनका मूलांक 6 होता है।
उपाय- इनका स्वामी शुक्र होता है। शुक्रवार के दिन दाहिने हाथ की तर्जनी अंगुली में चांदी में स्फटिक या ओपन पहनें।
मूलांक 7 – अगर आपकी जन्मतिथि 7, 16, 25 हो तो उनका मूलांक 7 होता है।
उपाय – इनका स्वामी केतु होता है। मंगलवार को अनामिका अंगुली में चांदी में लहसुनिया पहनें।
मूलांक 8 – अगर आपकी जन्मतिथि 8, 17, 26 हो तो उनका मूलांक 8 होता है।
उपाय -इनका स्वामी शनि होता है। शनिवार को नीली या नीलम धारण करें।
मूलांक 9 – अगर आपकी जन्मतिथि 9, 18, 27 हो तो उनका मूलांक 9 होता है।
उपाय – इनका स्वामी मंगल होता है। मंगलवार को दाहिने हाथ की अनामिका अंगुली में तांबे में मूंगा धारण करें।