मेष – आत्मविश्वास में कमी आएगी। वाणी पर संयम बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च पर संयम रखने से निरर्थक खर्च टाल सकेंगे। आर्थिक विषयों में सावधानी बरतें। किसी से वाद-विवाद या मनमुटाव हो सकता है। क्रोध में वृद्धि हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा।
वृषभ – कारोबार में मुनाफा मिल सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। आलस्य और तनाव बढ़ सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार लाने के मौके मिल सकते हैं। पैसों को लेकर ज्यादा जोखिम न लें। स्वास्थ्य के प्रति थोड़े सावधान ही रहें। मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे।
मिथुन – आज स्वास्थ्य में सुधार आएगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने के योग हैं। आज आय कम और खर्च अधिक होगा। अकस्मात का योग है। परिवारजनों के साथ कलह होने की संभावना है। रहन-सहन में कष्टमय हो सकता है।
कर्क – आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आज का दिन आपके लिए लाभकारी होगा। आर्थिक योजनाएं भी सफलतापूर्वक संपन्न कर सकेंगे। मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता सकते हैं। आकस्मिक धन मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
सिंह – अपने गुस्से पर काबू रखें। मन अशांत रहेगा। आज ऑफिस में कार्यभार ज्यादा रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। व्यवहारिकता में कमी आएगी। पिता के साथ सम्बंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और उनसे लाभ भी होगा।
कन्या – आज संतानपक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। मित्रों से भेंट हो सकती है। बातचीत में संयम बरतें। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। शारीरिकरुप से स्फूर्ति का अभाव रहने से थकान और अशक्ति का अनुभव होगा। संतानों के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी और उनके साथ मतभेद भी हो सकता है। मन चिंता से व्यग्र रहेगा।
तुला – हितशत्रुओं से भी सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गुस्से और वाणी पर संयम रखें। आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना है। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। वाद-विवाद हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]
वृश्चिक – मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक में आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वस्त्राभूषण, वाहन तथा भोजन का अच्छा सुख प्राप्त होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आज का दिन आपके लिए मनोरंजन का दिन है।
धनु – आलस्य में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकता है। परिवार की समस्याएं बढ़ेंगी। नौकरी और व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। शारीरिकरूप से स्वस्थता और मानसिकरुप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा।
मकर – आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। आज आपको मानसिक शांति मिलेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। खर्चों में वृद्धि होगी। शारीरिक रुप से आपमें आलस्य, थकान, अशक्ति रहने के कारण अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
कुंभ – विद्याप्राप्ति के लिए आज अनुकूल दिन है। माता से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। आर्थिक आयोजन भी अच्छी तरह से होंगे। व्यवहारिकता में कमी आएगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। वाणी पर संयम रखें। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है।
मीन– खर्चों में वृद्धि होगी। मन अशांत रहेगा। भाई-बंधुओ के साथ संबंधों में निकटता आएगी। सृजनात्मक शक्ति में वृद्धि होगी। यात्रा के योग हैं। कार्यों में व्यवधान आएंगे। सामाजिक रुप से मान-सम्मान में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।