पर्स में हम अपनी आवश्यकता के अनुसार सामान रखते हैं। इसमें जरूरी कागज, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि होते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार हमें पर्स में गैर जरूरती सामान नहीं रखना चाहिए। इससे कभी-कभी आर्थिक नुकसान होता है। ऐसा कई बार हो जाता है जब अनजाने में नकारात्मकता वाली चीजों को अपने पर्स में साथ लेकर घूमते हैं। इससे हमारा आर्थिक नुकसान हो जाता है। आइए आज जानते हैं हमें पर्स में क्या नहीं रखना चाहिए।
1. पर्स फटा नहीं होना चाहिए। इससे आर्थिक नुकसान होता है। इसीलिए फटे पर्स को तुंरत बदल देना चाहिए।
2. पुराने कागज, बिल या अन्य कागज पर्स में ना रखें। इससे आर्थिक स्थिति कमजोर होती है। वास्तुशास्त्र के मुताबिक पुराने कागजात और रद्दियों पर राहु का प्रभाव होता है इसलिए इन्हें पर्स में नहीं रखना चाहिए।
3. पर्स में कभी पान मसाला, टॉफी, चॉकलेट नहीं रखनी चाहिए। इससे धन का अभाव बना रहता है।
[jwplayer Pj3izxy4-gkfBj45V]
4. पर्स में दवाई, कैप्सूल रखना शुभ माना जाता है।
5. पर्स में चाकू, ब्लेड या अन्य लोहे की चीजें नहीं रखनी चाहिए।
6. पर्स में चांदी या तांबे की चीजें रखना शुभ माना जाता है।