आभूषण पहनने का शौक किसे नहीं होता है। खासकर महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार सोने, चांदी या फिर हीरे की अंगूठी या उससे जुड़े आभूषण पहनती हैं। कुछ लोग इन धातुओं को ज्योतिषी सलाह पर तो कुछ लोग इसे शौक के लिए पहनते हैं। चांदी चंद्रमा से संबंधित है इसलिए इसे चंद्र की तरह ही शीतलता और ठंडक प्रदान करने वाली धातु माना जाता है। जिन लोगों को गुस्सा ज्यादा आता है उनके लिए यह धातु फायदेमंद साबित होती है। चांदी में चंद्रमा और शुक्र ग्रह का आधिपत्य होता है इसलिए इसे पहनने से शुक्र और चंद्रमा दोनों ही ग्रह मजबूत होते हैं। मन शांत होता है और अच्छे फल प्राप्त होने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्योतिषशास्त्र में चांदी से जुड़े आभूषण पहनना हर किसी के लिए लाभकारी नहीं माना गया है। ज्योतिष में 12 राशियों में से 3 राशि के जातकों को चांदी की अगूंठी नहीं पहनने की दी जाती है सलाह…

मेष राशि – इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल होता है। इन्हें चांदी की अगूंठी पहनने से नुकसान हो सकता है। अगर इस राशि के लोग चांदी का प्रयोग करते हैं तो इनकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर हो सकती है। धन हानि के योग बन सकते हैं।

सिंह राशि – इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य होता है। जहां सूर्य को काफी गर्म ग्रह माना गया है तो वहीं चंद्रमा ठंडा और शीतलता देने वाला ग्रह है। इस राशि के लोगों को चांदी पहनना काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है। जबकि सोना इन लोगों के लिए लाभकारी धातु मानी गई है। लेकिन चांदी अपने शरीर पर धारण करने से आपको आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। बनते काम बिगड़ने की संभावना बढ़ सकती है।

[bc_video video_id=”6002063625001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

धनु राशि – तीसरी राशि है धनु जिसके लिए भी चांदी अच्छी धातु नहीं मानी गई है। इस राशि के जातक अगर चांदी की अंगूठी या उससे जुड़े कोई भी आभूषण पहनते हैं तो इनके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है।