घर में कलह होना आम बात हो गई है। इसके पीछे कुंड़ली में मौजूद ग्रह होते हैं जो अपनी स्थिति में बदलाव के बाद घर में कलह का माहौल बना देता हैं। गुरु को विवाह का कारक माना जाता है। कुंडली में बृहस्पति ठीक स्थिति में है तो वैवाहिक जीवन अच्छा होता है। इसके दोष पूर्ण स्थिति में होने पर अनेक तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं वे उपाय जिसके करने से घर में कलह नहीं होती और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
1. बृहस्पति ग्रह के दोष दूर करने के लिए गुरु पूर्णिमा को चने की दाल दान करनी चाहिए। ऐसा करने से जीवन में गृह कलेश कम हो जाते हैं।
2. भगवान शिव को केसर युक्त दूध अभिषेक करना चाहिए। इसके बाद अभिषेक के जल को पूरे घर में छिड़कना चाहिए।
[jwplayer Vz7WLBJV-gkfBj45V]
3. पति-पत्नी पूर्णिमा के दिन एक साथ केले के पौधे की पूजा करें। इसके बाद गरीबों में केला बांटे। ऐसा करने से घर में कलह नहीं होगी और सुख का वास होगा।
4. पूर्णिमा के दिन भगवान सत्यनारायण का व्रत करें और पूजा करें। हलवे और गुड़ चने का भोग लगाएं। कन्याओं को भोजन भी करवाएं। इससे घर में कलह की स्थिति नहीं बनेगी।