कारोबार में मंदी या मुनाफा कुंडली में मौजूद ग्रहों के कारण होता है। कई बार आप खूब मेहनत करते हैं लेकिन नतीजा खराब मिलता है और कई बार ऐसा होता है कि हमें अचानक लाभ मिल जाता है। ऐसा ग्रहों की बदलती चाल के कारण होता है। आइए आज हम आपको कुछ उपाय बताएंगे, जिससे आप अपने कारोबार में दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर सकते हैं।
1. घर में घोड़े की मूर्ति रखें। यह तरक्की का प्रतीक होता है। घोड़े को स्टैच्यू घर के दक्षिण दिशा में रखने से तरक्की मिलती है।
2. अपने कार्य स्थल पर घोड़े का स्टैच्यू रखें।
3. रोजाना सुबह सूर्य को जल अर्पित करें।
[jwplayer 2Qp9tM6i-gkfBj45V]
4. बेडरूम में घोड़े की तस्वीर लगाएं। याद रहें घोड़े का जोड़े वाली फोटो लगाएं। इससे पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है। और घर में सुख-शांति आती है।
5. घर या ऑफिस में घोड़े की लगाम वाली तस्वीर ना लगाएं। ऐसा करने से कारोबार में रुकावट आती है।
6. ऑफिस के मेन दरवाजे के पास नींबू और हरी मिर्च को काले धागे से बांधकर लटकाएं। इससे आपके कारोबार में आ रही रुकावट कम होगी।
7. अगर आपका कारोबार आयात-निर्यात से संबंधित है तो लाल रंग की थैली में शंख रखकर यात्रा करें।
8. बारह गोमती चक्र को लाल कपड़े से बांधकर ऑफिस के बार दरवाजे पर लटकाएं। इससे ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी और कारोबार में आ रही बाधाएं खत्म हो जाएगी।
9. एकाक्षी नारियल लेकर पूजा स्थान पर रखें। रोजाना इस नारियल को धूप-दीप दिखाएं। इससे आपके कारोबार में बढ़ोतरी आएगी।